Sunday, October 26, 2014

एक महत्वपूर्ण सूचना 7 नवम्बर के सामूहिक श्रधांजलि-सभा हेतु !
नोट ! इस बैनर में किसी मंच या दल का नाम नहीं है इसे आप प्रचार कर सकते है।

7 नवम्बर की गौ-मैराथन एवं 1966 के गौ-भक्त सहीदों को श्रधांजलि जंतर-मन्तर पर किसी एक गौ-रक्षा दल या मंच की नहीं है,गौ-भक्त मित्रो। देश भर के हम सब गौ-भक्तों की है। गौ-माता को राष्ट्रिय प्राणी घोषित कराने ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच संस्था'' सिर्फ प्रचार कर रही है इस महाभियान की जो 1966 के बाद थोडा रुक सा गया था हजारों गौ भक्तों की निर्मम हत्या से। जबकि हर साल जंतर मंतर पर श्रधांजलि सभा होती ही है।
इस बार आप सब गौ-भक्तों के सहयोग से बनी सरकार है। सायद इस बार आपकी और हमारे संतों की बात यह सरकार और मुखिया श्री मोदी जी, राष्ट्रपति जी सुने इसलिए यह महा-आव्हान देश भर के गौ-भक्तों से है । आप सभी गौरक्षा दल,गौशालायें,संस्थायें अपने पोस्टर-बैनर - नारे और अपने ज्ञापन बना कर लायें हम सब अपनी-अपनी ओर से प्रधानमंत्री जी और राष्ट्रपति जी, देश के ग्रह-मंत्री जी को ज्ञापन मिलकर देंगे। अगर कोई व्यक्ति गौ-भक्त किसी गौ-रक्षा दल या मंच से जुडा नहीं है तो भी अपना ज्ञापन ला सकता है उसका भी देश के प्रधान मंत्री जी एवं सरकार तक ज्ञापन पहुचाया जायेगा।
जन्तर- मंतर पर गौ-भक्त श्रधांजलि सभा का ज्यादा से ज्याद प्रचार करें क्योकि यह आप सब गौ-भक्तों का अपना गौरक्षा दलों, गौ रक्षा सेनाओं,गौरक्षा मंचों का सामूहिक श्रधांजलि सभा का ही कार्यकर्म है।
क्या एक दिन अब तक आजाद देश में क़त्ल कर दिए गए उन 200 करोड़ गौ-वंश की सहादत और हजारों गौ-भक्त सहीदो के लिए हम एक मंच पर नहीं आ सकते ??
जंतर- मंतर मुख्य बैनर में सिर्फ गौ-माता की ही तस्वीर रहेगी। किसी भी व्यक्ति का फोटो नहीं होगी।
हां अपने प्रचार के पर्चों में, बैनरों में जरूर संतो, शैलिब्रिटी और अपने गौ-रक्षको और गौ-भक्तों की तस्वीर डाले यह जरूरी भी है प्रचार के लिए। धन्यवाद।
निवेदक ;-सर्वदलीय गौरक्षा मंच परिवार।

Friday, October 24, 2014

सनातनी विचार !
नमों-नमों कामधेनु सुख करनी, नमों-नमों शुरभि दुःख हरनी।
साकार है धरा में गौ रूप तुम्हारी,तिहों लोक में फैली है कीर्ति न्यारी।।
मस्तक पर सदा ब्रह्माजी विराजे , मुख में चारों वेदों है साजे।
सूर्य-चन्द्र आखों रहते,दांतों में गरुड, जिह्वा में सरस्वती विराजे।।
ललाट में रुद्र, सीगोंके में इंद्र ,भगवान शंकर और विष्णु रहत है ।
कानों में अश्विनीकुमार, उदर भाग में भगवान कार्तिकेय बसत है।।
अपान [गुदा] में सारे तीर्थ, मूत्र-स्थान में गंगाजी निवासे है ।
रोमकूपोंमें ऋषिगण, पृष्ठभाग में मृत्यु के देवता यमराज साजे।।
दक्षिण पा‌र्श्व में वरुण -कुबेर, वाम पा‌र्श्व में महाबली यक्ष विराजे ।
मुख के भीतर गंधर्व, नासिका के अग्रभाग में सर्प-राज विराजे।।
खुरों के पिछले भाग में अप्सराएं स्थित हैं, गाय के गोबर में लक्ष्मी रहती है।
गोमूत्र में गंग भवानी, चरणों के अग्रभाग में आकाशचारी देवता रहत है ।।
रंभानेकी आवाज में प्रजापति और थनों में समुद्र प्रतिष्ठित हैं।
मनुष्य प्रात:स्नान करके, गौ स्पर्श करते सब पापों से मुक्त हो जाते ।।
ऐसी सर्वदेवमयी, ममतामयी देवो की पुजती गौ माता है हमारी।
7 नवम्बर गौभक्त शहीद दिवस पर,गौ भक्तो गौ-मैराथन दौड़ है तुम्हारी।।
जीवन भर कमाया-फुका क्या साथ जायेगा,गौ-हित दौडोगे तो अंत समय काम आएगा।
ऋषि-मुनि,बोले असली कमाई कर लो,एक दौड़ गौ-माता के हित बैतरणी पर काम आएगा।

निवेदन सत्य के साथ आने की अपील !
सभी गौ-भक्त, संत, गौ-प्रेमी, गौ-प्रचारक,सनातन धर्म प्रचारक, देश-विदेश में रहते हुए भी इस पवित्र माटी,भारत भूमि का हित चाहने वाले भारत वंशी , नेता-अभिनेता, सद ग्रन्थ-कार, कवि-साहित्यकार, कलाकार, व्यापर-कार ,व्यास पीठ पर बैठने वाले विद्द्वान,गौवंश के हित में लगे महान सेवक गण, अगर सच में आप में गौ-माता के उसके गौवंश के प्रति थोडा भी ह्रदय के किसी कोने में ममता बची है, तो इस अनोखे मुहीम ( एक दौड़ गौ-माता के लिए गौ-मैराथन यह एक सकारात्मक दौड़ है गौ-वंश के हित में इसमें किसी का विरोध नहीं बल्किन सब में उर्जा का संचार है ) से जुड़ों क्योकि गौवंश दिन पर दिन ख़त्म किया जा रहा है। हम दावे के साथ कहते है जिस दिन इस धरा-धाम से आखिरी गौवंश ख़त्म आप और हम सब भी ख़त्म हो जायेंगे। हमारे भी वंश ख़त्म हो जायेगा। क्योकि इस प्रथ्बी को अपने सींगों पर धारण करके जो गाय है वह सब कुछ नष्ट कर देगी, धर्म को धारण किये जो बैल है वह बिपरीत हो सब संसार को जलमहि कर देगा। तब सारा संसार जल में बिलीन हो जायेगा तब कोसते रहना अपने विपरीत वर्ताव को और अपने धन कमाने के लालच को जो एक दिन गौमाता के हक़ में दौड़ भी नहीं पाया। नौकरी और व्यापर ही याद आया।
''नयाल सनातनी'' गौ-चरणों का दास,संस्थापक अध्यक्ष ;- सर्वदलीय गौरक्षा मंच परिवार

Sunday, October 19, 2014

सनातनी विचार !
डॉ० एक बात कहते है कि बीमारी का इलाज की जरूरत ही नहीं पड़ेगी अगर आप अपने बिमारियों से बचने के लिए बचाव की मुद्रा में हमेशा रहे। आज वैसे ही हमने ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच'' के माध्यम से पिछले कई वर्षो से प्रचार के माध्यम से किया है। हमने अपने लोगो को जागरूक करना शुरू किया आज लगभग करोडो लोग गौ- माता की बात कर रहे है। लाखों लोग गौवंश के संगरक्षण और संवर्धन में लग गए है। हमें अपने लोगो को जागरूक करना पड़ेगा ना की कसाइयों के पीछे अपनी शक्ति लगा कर समय नष्ट करना होगा। हम गाय के भक्त माने जाने वाले समुदाय अगर गाय पालेंगे तो कसाई कटेगा कहाँ से ??
आइये हम सब सक्षम लोग एक बूढी गाय या बैल को अपनी जुमेमेवारी मानकर सब गौ प्रेमी पालें गौ रक्षा अपने आप हो जाएगी !
''नयाल सनातनी'' संस्थापक अध्यक्ष ;- सर्वदलीय गौरक्षा मंच

Thursday, October 16, 2014

सनातनी विचार !
भूसी से भरे बर्तन की तरह कई मुर्ख पुत्रों को जन्म देने से कोई व्यक्ति महान नहीं होता ! किन्तु कुटुम्ब का पालन- पोषण करते हुए अपने धर्म संस्कृति के अनुसार सनातन परम्परा निभाने वाला, देश धर्म, दरिद्र नारायण,संत,गौ,ब्राह्मण की यथा शक्ति सहयोगी ही पिता का मस्तक इस लोक और परलोक में ऊचा रखता है।
अर्थात पुत्र एक ही हो ''गौ-सेवक''- राष्ट्र सेवक हो कई पीडिया तर जाती है।
ठग -पाखंडी-धर्म का ठेकेदार पुत्र कई पीडिया नर्क में ले जाता है . जो करो जितना करो दिल से करों यही सच्ची सेवा है सनातन हिन्दू धर्म की .

''नयाल सनातनी'' --- सर्वदलीय गौरक्षा मंच परिवार

Wednesday, October 15, 2014

सनातनी विचार !
सनातनी हिन्दू, जैनी,मुस्लिम, सिख, इसाई,आर्य समाजी, बौद्द ,अंग्रेज आदि सबसे हमारी दोस्ती हो सकती है। मगर गौवंश का हत्यारा हमारा जानी दुश्मन है। चाहे वह किसी भी धर्म-सम्प्रदाय - या मत- मतान्तर से क्यों ना हो ??? हम उनके सर्वनाश के लिए ही प्रार्थना करते है नित्य जो गौ-कशी,गौ मांस ( माँ ) का भक्षण करते है।
''नयाल सनातनी''-- सर्वदलीय गौरक्षा मंच परिवार

Monday, October 13, 2014

नयाल सनातनी विचार !
जो एक बार, इस बार 7 नवम्बर को गौ सहीद दिवस पर उन हजारों गौ भक्त सहीदो के लिए गौ-मैराथन में गौरक्षा का संकल्प लेकर दौड़ेगा उसको लख चौरासी के फेरो में नहीं दौड़ना पड़ेगा ..''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
कुछ लोग बड़ी-बड़ी बातें करते है कुछ लोग बड़े-बड़े काम कर जाते है .खुदाया मुझे नफरत है सिर्फ बातें-आलोचना में समय गवानें वालो से जो-जो किसी संगठन में अजगर बन कर बड़ा शरीर दिखाते है .100 टन का अहंकार सर पर रख कर घूमते है .
नमन उनको जो कर्म को प्रधान मानते है .जो काम सौपा है किसी भी संगठन ने भरोषा कर उसे भगवान का कार्य समझ कर हर दिन आगे बढ़ते है ..
.''नयाल सनातनी'' सर्वद्लीय गौरक्षा मंच परिवार

चलो सभी गौप्रेमी दिल्ली चलो गौमाता की रक्षा कराने के लिये दिल्ली चलो 07 नवम्बर 2014 को दिल्ली चलो गौमाता का खोया हक वापस दिलावने के लिये दिल्ली चलो भारत देश मेँ गौमाता की हत्या बन्द करवाने के लिये दिल्ली चलो गौमाता की सुरक्षा का कानुन तैयार करवाने के लिये दिल्ली चलो गौचर मेँ गौशाला का निर्माण करवाने के लिये दिल्ली चलो अपनी गौमाता को न्याय दिलावनेँ के लिये दिल्ली चलो सभी गौप्रेमी आपसे मेँ रामजी राम जय गौमाता करने के लिये दिल्ली चलो तो हमारी गौ माता राष्ट्र माता बनवानेँ के लिये दिल्ली चलो ???............ गौमाता की हत्या बन्द करवाने के लिये दिल्ली चलो पर एक जोर और लगा दो, हर दिल की आवाज बोले गौमाता की रक्षा करवाने के लिये दिल्ली चलो पुरे भारत देश तक पंहुचा दो .----निवेदक ;---नायल जी सी.राजेन्द्र गिरधारी प्रजापत''सर्वदलीय गौरक्षा मंच परिवार''

Friday, October 10, 2014

सर्वदलीय गौरक्षा मंच द्वारा आयोजित विशाल गौ-कवि सम्मलेन बीना (मध्यप्रदेश के एक छोटे से गावँ में ) के पूर्ण होने पर जब हम वहां बैठे संतों के पास आये तो एक लाली नाम की गौ-माता ने जो आशीर्वाद प्रदान किया वह भूले ना भुलाया जा रहा है .देखिये इस गौ चरणों के दास पर कैसे कृपा की गौमाता ने एक नजर सिर्फ 1 मिनट का विडिओ ..''नयाल सनातनी''
https://www.youtube.com/watch?v=5OzVLWFOdqo&feature=youtu.be

Thursday, October 9, 2014

चलो इस तरह कुछ गौवंष बचायें .
इन बैलो को बचाने तुम-हम दौड लगायें .
7 नवम्बर इन बैलो के प्रचार का दिन होगा,
गौ वंश बचाने यह त्योहार का दिन होगा .
इनके लिए हम- तुम ही नहीं पूरा भारत दौड़ेगा
मनमोहन के साथ मोदी भी दौड़ेगा .....''नयाल सनातनी''

Wednesday, October 8, 2014

सनातनी अपील - गौ मैराथन !
7 नवम्बर को दिल्ली में गौ-माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने एक बहुत बड़ी दौड़ सिर्फ ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच परिवार'' की नहीं है प्रतेक हिन्दुस्तानी की है जो गौ-माता को अपनी माँ की तरह इज्जत देता है .जिसने गौ माता के दूध का कर्ज चुकाना है .
जो सिर्फ फेसबुक में ही गौरक्षा नहीं कर रहे बल्किन धरातल पर भी कर रहे है उनकी भी और फेसबुकियों की भी यह दौड़ है .
आइये इस बार हम सब मिलकर इस दौड़ में सामिल हो कर गौ माता को देश की सरकार और उनके प्रतेक प्रदेश के हुक्मरानों एवं करोडो हिन्दुस्तानियों के ह्रदय तक पंहुचा दें . एक सकारात्मक दौड़, एक सुन्दर पहल सिर्फ गौ माता के लिए . क्या आप तैयार है ??
तो दिजीये समर्थन आइये अपने गौरक्षा दल के झंडे के साथ यह आपका ही प्रोग्राम है .
नोट !
एक बात का ध्यान रखें यहाँ कोई रजिस्टेसन नहीं है ना ही कोई फीस है .क्या अपनी माँ को बचाने भी रजिस्टेसन करके जाता है बेटा ??.......जय गौ माँ हम सब दौडगे गौ माता के लिए ......''नयाल सनातनी''