Thursday, February 20, 2014

सनातनी विचार !
एक गौ - तत्व के जानकार चरणों के दास का अपने अनुयाइयों को सन्देश !
!! मम दीक्षा - गौरक्षा !!
ब्रह्मा कहे गाय मेरी बेटी है उसकी नहीं मेरी पूजा - सेवा कर तुझे ब्रह्म लोक दे दिया जायेगा फिर भी गाय की भक्ति न छोड़ना। अगर विष्णु कहे गाय की भक्ति - सेवा छोड़ तुझे विष्णु लोक दे दूंगा मेरी पूजा - सेवा कर ना मानना। अगर भोले बाबा भी एक दिन आ जाये कहे की गाय की भक्ति छोड़ मेरी भक्ति कर मेरे शिव लिंग में जल चढ़ा, काशी आजा तुझे मुक्त कर दूंगा तब भी गौ - सेवा न छोड़ना। क्योकि गौ - प्रत्यक्ष 33 करोड़ देवी - देवताओ का चलता - फिरता देवालय है, इसे तृण - हरा घास खिला देते से ही मुक्ति मिल जायेगी मृत्यु अटल सत्य है अंतिम समय पर बैतरणी पर कोई पत्थर में से उठ कर देवी - देवता आये या न आये पर गाय को घास खिलाया होगा तो वह जरूर मुक्ति पद देने वहाँ खड़ी मिलेगी। यही सत्य है यही अटल सत्य है मनो न मनो मेरा क्या ? ''नयाल सनातनी'' संस्थापक ;--''सर्वदलीय गौरक्षा मंच''
सनातनी विचार !
कल हरिद्वार के एक घुमकड़ संत का रात 11 बजे फोन आया उनका कहना था मुझे भी अपने साथ सेवा में ले लो नयाल ! अब ( हरि के द्वार ) हरिद्वार में मन नहीं लगता यहाँ आज के लगभग सभी साधु - संतो ने विशाल पत्थर के जंगलो (आश्रमो में ) देवी - देवताओं के भव्य पत्थर की मूर्तियाँ बिठा कर उनके हाथ में भीख का कटोरा थमा दिया है। प्रत्यक्ष 33 करोड़ देवी - देवताओ के विग्रह,( गौ माता ) को स्थान देना बंद कर दिया है क्योकि पत्थर के मूर्ति कुछ खाती नहीं। गाय - गौवंश सूखी घास मांगती है, बदले में अमृतमय दूध देती है। फिर भी कलि का प्रभाव देखो किसी को कल की सुध नहीं ------ एक घुमकड़ साधु हरिद्वार से - ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
परसो घोडा डोंगरी में एक सद्ग्रहथ ब्राह्मण संत से बात हो रही थी दान पात्र कोन ? उन्होने बताया वैसे तो हम दान लेने के हक़दार है, पर हमसे भी दान लेने की श्रेष्ठ हक़दार गौमाता है जिसके तुम सेवक हो । शास्त्र में साफ - साफ लिखा है की दान अपने से श्रेष्ठ को और दया अपने से निम्न पर करें । जो लोग रास्ते चलते भिखारियो को दो - पाँच रुपिया भीख देते है उसे दान नहीं दया कहते है। जिसे परमात्मा ने ही उसके पूर्व दुष्कर्म के कारण दण्डित किया है,उसे दो - चार - दस का दान या एक कम्बल उढ़ा के हम दानी नहीं हो सकते। उलटा भगवान के द्वारा दण्डित को इनाम देने वाला जरूर बन सकते है। वही अगर गाय को रोटी या दो - चार - दस रुपिये के हरा चारा खिला देते है तो दानी जरूर हो जाते है। क्योकि उस गाय में 33 करोड़ देवताओं को बल और शरण देने की शक्ति है। ''नयाल सनातनी'' संस्थापक ;--- ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच'
सनातनी विचार ! 
गाय के सिंग की खूबियां...
गाय के सिर पर बड़े-बड़े सिंग आपने कई बार देखे होंगे लेकिन शायद ही कभी आपने इनके चमत्कारी खूबियों पर गौर किया होगा....
गाय को शास्त्रों में माता का स्थान दिया गया है।
गाय की सेवा करने के कारण भगवान श्री कृष्ण गोपाल कहे जाते हैं।
शास्त्रों में तो यह भी कहा गया है कि शिवलोक, बैकुण्ठ लोक, ब्रह्मलोक, देवलोक, पितृलोक की भांति गोलोक भी है।
गोलोक के स्वामी भगवान श्री कृष्ण हैं।
गाय का इतना महत्व यूं ही नहीं है।
गाय का दूध माता के दूध के समान फायदेमंद माना जाता है इसलिए बच्चों को गाय का दूध पिलाया जाता है।
गाय के गोबर से घर आंगन और पूजा स्थान की शुद्घि होती है।
आपने देखा होगा कि गोपूजा के दिन लोग गाय के सिंग में तेल और सिंदूर लगाते हैं।
कल्याण पत्रिका में इसका वैज्ञानिक कारण बतया गया है है।
गाय के सिंग का आकार सामान्यतःपिरामिड जैसा होता है।
यह एक शक्तिशाली एंटीना के रूप में काम करता है।
सींगों की मदद से गाय आकाशीय ऊर्जाओं को शरीर में संचित कर लेती है।
यह उर्जा हमें गोमूत्र, दूध और गोबर के द्वारा मिलती है।
आपने देखा होगा कि देशी गाय के पीठ पर कूबर निकला होता है।
यह सूर्य की उर्जा और कई आकाशीय तत्वों को शरीर में ग्रहण करने का काम करता है।
यह उर्जा हमें गाय दूध के माध्यम से प्राप्त होता है।
आजकल विदेशी नस्ल की गाय पालने का चलन बढ़ गया है।
जिनके ना तो कूबर होते हैं और सींग भी बढ़ने नहीं दिए जाते हैं।
यही कारण है कि जिन्होंने देशी गाय के दूध का स्वाद चखा है उन्हें विदेशी नस्ल की गायों के दूध में वह स्वाद नहीं मिलता है....।
सर्वदलीय गौरक्षा मंच'' के संस्थापक अध्यक्ष ;-- धर्मवीर ठाकुर जयपाल सिंह नयाल
सनातनी विचार !
भारत में 22000 से अधिक सरकार द्वारा स्वीकृत कत्लखाने है, जिनमे प्रतिदिन 2,50, 000 पशुधन काटता है। और लगभग बैध - अबैध रूप से 1, 0 0,000 गौवंश भी काट दिया जाता है जिसपर कुछ राज्य सरकारो ने पावबंदी भी लगाई है।
इसमें 'अलकबीर ' हैदराबाद प्राइवेट सेक्टर तथा देवनार कत्लखाना, मुम्बई सार्वजनिक क्षेत्र के महत्वपूर्ण कत्लखाने है। अलकबीर कत्लखाने का दृश्य ; यह कत्लखाना जिल्ला मेढक, हैदराबाद में स्थित है। इसे दुबई के गुलाम मौ ० शेख ने भारत सरकार की 400 करोड़ की सहायता से स्थापित किया है। यह 300 एकड़ भूमि में फैला है। इसमें प्रतिदिन 6000 से अधिक गौवंश निमर्मतापूर्वक काटा जाता है।
''नयाल सनातनी'' संस्थापक ;---''सर्वदलीय गौरक्षा मंच''
सनातनी विचार !
गौ - हित क्या करे कैसे करें ? गौ - संवर्द्धन आज देश की धार्मिक, आध्यात्मिक, राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, नैतिक, व्यावहारिक, लैकिक एवं पारलैकिक अनिवार्य आवश्यकता है । गौ - संवर्द्धन साहित्य ख़रीदकर, प्रकाशित कर लोगों में दान करें । आज सबसे बड़ा ''महादान'', पुण्य - परमार्थ यही है । क्योकि संतो - विद्वानों का कहना है एक सही सद - साहित्य मनुष्य की दिशा और दशा दोनों बदल सकती है।
''सर्वदलीय गौरक्षा मंच'' ने 6 - 7 अप्रेल से आज तक 1 लाख 9 हजार का साहित्य अब तक फ्री वितरण किया है। जिनमें कई बड़े राज नेता, फ़िल्म के लोग,आम - तथा खास लोग और साधु - संत भी है। ''नयाल सनातनी'' संस्थापक अध्यक्ष ;--- ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच परिवार''
सनातनी विचार !
मित्रो कल श्री श्री रविशंकर जी महाराज के साथ 3 घण्टे बिताने को मिला संतो की कृपा इस दास को सदा ही मिली है ये सौभाग्य है गौ चरणो के दास का । उनके अमृत वचनों से जो दिशा हमें कल मिली उसका सार आप मित्रो तक पहुचें यह उद्देश है हमारा। श्री श्री जी ने आगे कहाँ एक ( वॉच मैन ) चौकीदार को भी बिल्डिंग की रखवाली करने के लिए 24 घंटो में 3 बार बदला जाता है। पर देश के चौकीदार बन कर देश को लूटने वालो को 10 वर्ष से यह देश क्यों झेल रहा है। ये लोग बहुत थक गए है इनको आराम दो और इस बार वोट देने हर कोई निकले एक स्थापित सरकार को लाओ क्योकि अस्थिर सरकार देश का सबसे बड़ी दुशमन है। वह देश हित में कोई कार्य नहीं कर पाती। ''नयाल सनातनी''