Sunday, December 28, 2014


सनातनी विचार !
 देने वाला सदा उचे पद का अधिकारी होता है . और लेने वाला ( मांगने वाला ) सदा निचे स्थान प्राप्त करता है . उच्च पद पाने हेतु सदा देने की आदत डालना चाहिए . देवताओं की उचे स्थान पर पूजा-आराधना इसलिए होती है क्योकि देवता सदा देते रहते है . सूर्य अन्धकार से निकाल कर प्रकाश देते है, इसलिए उनको सूर्य देवता कहते है .
‘’नयाल सनातनी’’
सनातनी विचार !
ज्ञानी वह जो परमात्मा के गुणों का बखान करे , ज्ञानी वह जो यह समझ गया की वही परमतत्व ही सब कर्ता-धर्ता है जो एक छोटे से बीज से विशाल काय पेड़ की उत्पति का कारक है। जो कल-कल बहती निर्मल नदियों का कारक है और समुन्द्र के रूप में सब का पति है , जो हरे पेड़ में लाल, नीले, पीले फूल उगा रहा है। ज्ञानी वह है जो संसार को नहीं परमात्मा की लगन लगाये है। ज्ञानी वह नहीं जो अपने और अपने गुरु के ज्ञान का बखान में लगा रहे। ज्ञानी वह है जो यह जान चुका की मेरे और गुरु के अन्दर ज्ञान के रूप में कोन बोल रहा है ?
                                                    ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
एक पेड़ लगाने का मतलब लाखों निराश्रय जीव-जंतु ,पशु-पक्षी को आसरा देना। मानव के लिए घाम-बारिशा में बचाव का साधन करना,अनेको पुण्यों का अर्जन करना। और एक हरा-भरा पेड़ काटने का मतलब इन सबके साथ धोखा कर पाप की राह पकड़ना। एक हरा- भरा पेड़ अपने जीवन काल में करोडो लोगो को आक्सीजन देकर जीवन दान देता है। और हरा-भरा पेड़ काटने वाला इन सब लोगो का गुनाहगार बन जाता है।
       ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
जो मनुष्य खेतों से अनाज प्राप्त करने के बाद खेतों को आग के हवाले कर देते है। वे महान पाप के भागी होते है। क्योकि वे अविवेकी मनुष्य लाखों जीव-जंतुओं के हत्या एवं भोजन-निवाला छिनने के कारक बनते है खेतों और जंगलों में आग लगाने के कारण लाखों पशु-पक्षी अपना हक़ से बंचित हो जाते है।
 ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
 मानव जीवन में ही परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है ! ईश्वर कृपा से मानव को विवेक की प्राप्ति है। और विवेक ही परमात्मा के द्वार तक ले जाने वाली चेतना शक्ति है। और विवेकी अहंकारी नहीं समर्पित होता है। जो फूल की तरह समर्पित हो गया वह भगवान को स्वीकार हो गया।
                      ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
गुरु वह नहीं है जो शिष्य का धन हरण करे ! वह तो ठग है। सच्चा गुरु तो वह है जो शिष्य का अज्ञान हर लें, और शिष्य के ह्रदय में परमात्मा की ओर ले जाने वाली ज्योति जला  दें। ''नयाल सनातनी''

Friday, December 26, 2014

सनातनी विचार !
  सावधान -- सतकर्म हो या दुष्कर्म फल समय आने पर जरूर मिलता है। जिस तरह लाखों रुपये से लगाई गई फैक्ट्री सही दिशा में मेहनत न करने पर खाक हो सकती है और मेहनत करने पर करोड़पति बना देती है। वैसे ही सत-कर्म और दुष्कर्म का चक्र है। सतकर्म स्वर्ग और दुष्कर्म नर्क की राह दिखाता ही है।
                                         ''नयाल सनातनी''