Monday, December 29, 2014

सनातनी विचार !
जब आपका समय बुरा हो,बिपत्ति ने चारो ओर से घेरा हो उस वक्त अपनों और मित्रो से कोई मदद मत मांगों। कही इनकी एक हलकी मुश्कराहट, या एक तंज आपके दुःख को दुगुना ना कर दें। ऐसे वक्त सिर्फ परमात्मा को ही अपना सच्चा मित्र, हितैसी जान प्रार्थना करो। प्रार्थना में बड़ी शक्ति है।
                                 ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
सावधान दुःख-विप्पति किसी पर भी आ सकती है, दुसरो के दुःख-विपत्ति में दया दिखा कर या दुखी मनुष्य का साहस बढ़ा कर आप आने वाले दुःखो से छूट जाओगे। और जो दुखी मनुष्य की अवगणना करता है या उस पर हर्ष मनाता है , वह कभी न कभी स्वयं उस दुःख में जा पड़ता है। कुदरत का नियम है जो बोया वह काटना पड़ेगा।
  ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
   अपने पर विजय प्राप्त करना ही असली विजय है जिसने अपने पर, अपने तन-मन, पर अपने व्योहार पर विजय पा ली समझो उसके लिए संसार पर विजय पाना कठिन नहीं। मन के जीते जीत है मन के हारे हार। आत्म विजेता ही इस संसार से विजय होकर उस लोक की विजय यात्रा पर निकलता है। जहाँ अनेको ब्रह्मांडो का विजयी परमात्मा का निवास है। 
                                  ''नयाल सनातनी'' 
सनातनी विचार !
  तुम्हारे ह्रदय के मंदिर में बैठा सच्चा मन ही बता सकता है की तुम अच्छा और पवित्र कार्य में रत हो। जब मन-आत्मा गवाही दे रहा है तो दुनिया लाख खुदगर्ज, मतलब-परस्त होने का दोषारोपण करें तो परवाह ना करो।  अच्चा और सच्चा कार्य करते रहों। क्योकि सच्चा मन-आत्मा ही परमात्मा है।और परमात्मा कभी गलत राह नहीं दिखातें। 
                                ''नयाल सनातनी'' 
सनातनी विचार !
  तुम्हारे ह्रदय के मंदिर में बैठा सच्चा मन ही बता सकता है की तुम अच्छा और पवित्र कार्य में रत हो। जब मन-आत्मा गवाही दे रहा है तो दुनिया लाख खुदगर्ज, मतलब-परस्त होने का दोषारोपण करें तो परवाह ना करो।  अच्चा और सच्चा कार्य करते राहों। क्योकि सच्चा मन-आत्मा ही परमात्मा है। और परमात्मा कभी गलत राह नहीं दिखातें। 
                                ''नयाल सनातनी'' 
सनातनी विचार !
जिन्होंने दुनिया को बदलने की ठानी है वे खुद बदल गए ये दुनिया को बदलना बहुत कठिन है।  भगवान राम को भी इस दुनिया को बदलने से पहले 14 वर्ष वन - वन भटकना पड़ा तब जा के कही ''राम-राज्य'' आया यानि बदलाव आया। अगर आप में वह सामर्थ्य है जो राम जैसा जीवन जी सको सारी मर्यादाओं का पालन कर सको तो आप भी दुनिया को बदल सकते है। पर कमजोर संकल्प वालो के बस की बात नहीं दुनिया बदलना।
                                        ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
श्री रामचरित मानस बाल कांड १४२ सो० के अगले चौपाई के अनुसार --
आये मिलन सिद्द मुनि ज्ञानी,धरमधुरंधर नृपऋषि ज्ञानी। 
 जब सम्पूर्ण पृथ्वी जलमग्न हो गई मानव रूप में सिर्फ मनु ही बचे तो महर्षि मनु ने ही मानव जाति की फिर से उत्पति की इस लिए  राजर्षि मनु ही पूरी मानव जाती के जन्म दाता यानि पिता है . और राजर्षि का मतलब क्षत्रिय राजा फिर ब्राहमण क्षत्रिय से श्रेष्ठ कैसे ? क्या पिता से पुत्र श्रेष्ठ होता है ? अगर सब एक ही पिता की संतान है तो फिर कुछ ब्राहमणों द्वारा श्रेष्ठता का जगतीय व्योहार क्यों ?
 कुछ विद्द्वानो के अनुसार ! अगर ब्राहमण ब्रह्मा के मुख से उत्पन्न है तो वे मृत्य लोक में क्या कर रहे है ? जबकि अनेक ब्रह्मा के मानस पुत्र ऋषि लोक या ब्रह्म लोक में निवास करते है। ‘’नयाल सनातनी’’