Thursday, February 5, 2015

सनातनी विचार !
          मुर्ख और स्वार्थी मित्रों पर, अधर्म से कमाया धन पर - देश-धर्म के काम ना आये बेकार की जवानी पर, कभी गर्व ना करों ! काल कभी भी पलक मारते इनका अपहरण करने आने ही वाला है।  इसलिए तो कह गए है ''महापुरुष''  मुर्ख मित्र से विद्द्वान दुशमन हितकारी है।                   
                                 ''नयाल सनातनी'' 

Tuesday, February 3, 2015

सनातनी विचार !
    अगर आप सत्य मार्ग पर है, आप निस्वार्थ सेवा भावी है, तो आपका 'मौन'  ही ''पक्ष और विपक्ष'' दोनों की बेचैनी बढ़ा सकता है। 'मौन' रहना बहुत बड़ी साधना है इसकी ताकत को ''मौन साधना'' में लगे विद्द्वान जानते है।
                                         ''नयाल सनातनी''

Monday, January 26, 2015

सनातनी विचार !
भगवान श्रीमन-नारायण अजन्मा,अविकार,निराकार है, पर सच्चे भक्तों के कष्ट हरने हेतु अवतार लीला करते है। यही सनातन सत्य है। -------
राजर्षि अमरीश परम वैष्णव यानि ''भगवान नारायण'' के परम भक्त थे। महर्षि दुर्वासा ने द्द्वेश वस निर्दोष अमरीश को शाप दे दिया। शाप से मुक्ति के लिए राजा अमरीश एवं उनकी पत्नी ने अन्न-जल त्याग दिया और ''भगवान नारायण'' के ध्यान में बैठ गए। उधर अकारण निर्दोष राजा अमरीश को दुर्वासा ऋषि के शाप देते ही ''भगवान नारायण'' का सुदर्शन चक्र दुर्वासा के प्राण हर लेने उनके पीछे-पीछे चल दिया ऋषि दुर्वासा 3 लोक 14 भुवन तक भागते रहे 1 साल का वक्त बीत गया पर सुदर्शन ने पीछा नहीं छोड़ा।  भयभीत ''ब्राहमण दुर्वासा'' आखिर भगवान ब्रह्मा जी की शरण में गए ब्रह्मा जी के सुझाव पर दुर्वासा ने ''भगवान नारायण'' से प्रार्थना की।
 हे सुदर्शन चक्रधारी नाथ ! मुझे क्षमा करे मुझसे बड़ी भूल हुई, आपके सच्चे भक्तों पर क्रोध करना बड़ा भारी पाप है, मुझे क्षमा कीजिये। तब भगवान नारायण ने कहाँ तुम मेरे अपराधी नहीं हो, मैं क्षमा भी तभी करूँगा जब मेरा निर्दोष भक्त अमरीश तुम्हें क्षमा कर दें, तो समझ लेना मैंने क्षमा कर दिया। मेरे भक्त ने पिछले एक साल ने अन्न-जल त्याग रखा है इस कारण मैंने भी अन्न-जल त्याग रखा है। जिस प्रकार पुत्र के अन्न- जल त्याग देने से माँ भी चैन से नहीं रह पाती वैसे ही मेरी भी दशा है।  मेरा सच्चा भक्त जब बिपत्ति में होता है, तब तक यह समझों मैं नारायण भी बिपत्ति में ही हूँ। तब भगवान नारायण से आज्ञा प्राप्त कर ऋषि दुर्वासा राजा अमिरिश के पास गए राजा अमरीश राज दरवार में उचे सिंहासन पर बैठे अपनी जनता की सेवा और न्याय कार्य की समीक्षा कर रहे थे। ''ऋषि दुर्वासा'' को देखते ही राजा अमरीश सिंहासन छोड़ भागे-भागे आयें और ऋषि दुर्वासा के चरणों में गिर गए ''ऋषि दुर्वासा'' ने देखा और उठा कर गले लगा लिया, राजा अमरीश काफी कमजोर हो गया था और उसके ओठ सूखे हुए थे।  पिछले एक वर्ष से अन्न- जल छोड़ने के कारण राजा और रानी इतने कमजोर हो गए थे की पहचान में भी आना मुसकिल हो गया था । पर ''भगवान'' के इस सच्चे भक्त क्षत्रिय कुमार राजा अमरीश ने अपने कर्तव्य को नहीं छोड़ा था। तब राजा ने ''ब्राहमण दुर्वासा'' को सुन्दर छप्पन भोजन कराया और ऋषि आज्ञा से ''भगवान'' को भी छप्पन भोग लगा कर स्वयंग और अपनी पत्नी को अन्न-जल का पान कराया। तब भगवान नारायण ने उधर वैकुण्ठ में पुरे एक वर्ष के बाद भक्तों का लगाया भोग का पान किया ।
यह कथा स्वयंग ''भगवान नारायण'' धर्म से कहते है ब्रह्मवैवर्त पुराण में ।
                                                                                ''नयाल सनातनी''

Monday, January 19, 2015

सनातनी विचार ! ''वेदवती'' , ''छाया सीता'', और ''द्रौपदी''  यानि ''त्रिहायणी''

सत्ययुग में भगवान शंकर के परम भक्त ''वृषध्वज'' को सूर्यनारायण ने शाप दे दिया जिससे ''वृषध्वज'' की सारी ''श्री'' नष्ट हो गई । शाप देने के पश्चयात शिव भक्त जान भगवान शंकर के भय से सूर्य ब्रह्मा की शरण में चले गए। तब शंकर अपने भक्त की मुक्ति के लिए वैकुण्ठ-वासी भगवान विष्णु के पास पहुचें। तब तक दैव की प्रेरणा से 21 युग बीत चूके थे। यधपि वैकुण्ठ में अभी आधी घडीं का ही समय बिता था।  किसी से भी ना रुकने वाले अत्यंत भयंकर कालचक्र ने ''वृषध्वज'' और उसके पुत्र ''रथध्वज'' को अपना ग्रास बना लिया था। ''रथध्वज'' के दो पुत्र ''धर्मध्वज'' और ''कुशध्वज'' भी सूर्य के शाप से इस वक्त ''श्रीहीन'' हो पृथ्वी पर विचर रहे थे और ये दोनों इस संकट की घडी में भी परम ''वैष्णव धर्म'' का पालन कर रहे थे और एकमात्र लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने दिन-रात प्रार्थना-रत ही उनका एकमात्र कर्म था। 
तब भगवान शंकर की प्रार्थना पर ''श्रीहरि''  बोले हे हरे ! अब इन दोनों भाइयों की पत्नियों के उदर में हमारी कृपा से भगवती लक्ष्मी अपनी एक कला से प्रकट होगी। तब वे दोनों नरेश लक्ष्मी संपन्न हो जायेंगे। कुछ काल के बाद इस दोनों भाइयों ने कठिन तपस्या से भगवती महालक्ष्मी को प्रसन्न कर अपना अभीष्ट मनोरथ को प्राप्त किया और महालक्ष्मी से वर- प्रसाद रूप में कन्या रत्न एवं प्रथ्वीपति होने का सौभाग्य प्राप्त किया। ''कुशध्वज'' की परम साध्वी भार्या का नाम ''मालावती'' था,जिसके गर्व से भगवती लक्ष्मी की अंशरूपा कन्या का जन्म हुआ जो पैदा होते ही सूतिकागृह में स्पष्ट स्वर में वेद के मंत्रो का उच्चारण करने लगी। इसलिए ही विद्द्वान पुरुषों ने उसका नाम ''वेदवती'' रखा। उत्पन्न होते ही कन्या ने स्नान किया और तपस्या करने ''वन'' की ओर चल दी। वह तपस्विनी कन्या एक मन्वंतर तक पुष्कर क्षेत्र में तपस्या करती रही। अत्यंत घोर तपोनिष्ठ रहने पर भी उसका शरीर हृष्ट -पुष्ट बना रहा। वह हमेशा नवयौवन बनी रही। एक दिन तपस्यारत ''वेदवती'' ने आकाशवाणी सुनी कहा गया सुंदरी ! दुसरे जन्म में भगवन ''श्रीहरि'' ही तुम्हारे पति होंगें।
आकाशवाणी सुनने के बाद ''वेदवती'' गंधमादन पर्वत पर चली गई और अधिक कठोर तप करने लगी। चिरकाल तक तपस्यारत ''वेदवती'' अपने तपोबल से पहले से भी अधिक सुंदरी लगाने लगी। एक दिन दुर्निवार रावण उधर से गुजरा वह वेदवती के रूप यौवन पर मोहित हो उस तपस्विनी का श्रंगार करने लगा। ''वेदवती'' ने अपने तपोबल से रावण को स्तंभित कर दिया जिससे वह जडवत होगया। तब भयभीत रावण ने मन ही मन उस देवी की शक्ति श्रोतों से उपासना की। देवी ''वेदवती'' शक्ति की उपासन कभी विफल नहीं होती कह कर संतुष्ट होकर उस पापी को स्तम्भन से मुक्त की और साथ ही उस पापिष्ठ को यह शाप देते हुए कहाँ  ''दुरात्मन''! रावण तू मेरे लिए ही अपने बंधू - बान्धवों के साथ काल का ग्रास बनेगा; क्योकि तूने काम भाव से मुझे स्पर्श कर लिया है अतः अब मैं इस शरीर को त्याग देती हूँ ; देख ले।' देवी ''वेदवती'' ने इस प्रकार कह कर वही ''योगद्वारा'' अपने शरीर के साथ भूमि में शमा गयी। रावण महान पश्च्याताप करता हुआ अपने घर की ओर प्रयाण किया।
 वही परम तपोनिष्ठ साध्वी ''वेदवती'' ही दुसरे जन्म में ''राजर्षि जनक'' द्वारा सोने के हल चलाये जाने पर भूमि से कन्या रूप में प्रकट हुई। और महाराजा जनक को वह सौभाग्य प्रदान किया जो बड़े-बड़े योगी-मुनियों को दुर्लभ था।जिसके कारण ही रावण को मृत्यु का मुख देखना पड़ा। ''वेदवती'' बड़ी तपस्विनी थी।  पूर्वजन्म की तपस्या के प्रभाव से स्वयं भगवान श्रीराम उनके पति हुएं। ये राम ही साक्षात् परिपूर्णतम श्रीहरि है। उस सुन्दरी देवी ने बहुत दिनों तक भगवान श्रीराम के साथ सुख भोग।  उसे पूर्वजन्म की बातें स्मरण थी। कुछ काल के पश्च्यात रघुकुलभूषण, सत्यसंघ भगवान श्रीराम पिता के सत्य की रक्षा करने के लिए ''वन'' पधारे। वे सीता और लक्ष्मण के साथ समुन्द्र के समीप ठहरे हुए थे। संत-वेशधारी सत्यवादी अग्नि देव ने चिंता ग्रस्त श्रीराम से भेट की और देवताओं का आश्रय बताया। संत-भेष धारी अग्नि ने कहाँ, हे राम ! जैसे की आप सर्वग्य है अब सीता माता के हरण का समय उपस्तिथ है। ये मेरी माँ है; इन्हें मेरे संरक्षण में रखकर आप छायामयी सीता को अपने साथ रखियें; फिर वापसी में अग्नि परीक्षा के समय इन्हें मैं आपको लौटा  दूँगा। परीक्षा-लीला भी हो जाएगी। इसी कार्य के लिए देवताओं ने मुझे यहाँ भेजा है। भगवान राम ने लक्ष्मण को भी बतायें बिना सीता को अग्नि के हाथों सौंप दिया। तब अग्नि ने योगबल से मायामयी सीता प्रकट की, उसके रूप और गुण साक्षात् सीता माता सामान ही थे। अग्निदेव ने उसे राम को दे दिया। आगे माया सीता के कहने पर श्री राम ने सुवर्णमय मृग का पीछा किया राम का वाण लगने पर माया मृग हां लक्ष्मण, हाँ लक्ष्मण कहते चित हो गया। वह मृग शरीर त्याग कर दिव्य देह से संपन्न हो गया और रत्न निर्मित दिव्य विमान पर सवार होकर वैकुण्ठ धाम को चला गया। वह मारीच था जो पूर्व जन्म में वैकुण्ठ धाम के द्वार पर वहां के द्वारपाल जय और विजय का किंकर था। वह वही रहता था वह बड़ा बलवान था।  उसका नाम था ''जित'' सनकादि ऋषियों के शाप से जय- विजय के साथ वह भी राक्षस- योनि में चला गया था। श्रीराम के वाण लगने से उद्दार हुवा वह राक्षस मारीच उन द्वारपालों से पहले वही श्रीहरि के निवास वैकुण्ठ धाम में चला गया जहाँ से संतों के अपमान के कारण पतन हुआ था। वहां रावण ने छाया सीता का खेल ही खेल में हरण कर लिया। राम यह देख विलाप करने लगे सीता को खोजने बारम्बार वन के चक्कर लगाने लगे। तब गोदावरी नदी के तट पर उन्हें जटायु द्वारा सीता का समाचार मिला। राम ने बानर बने देवताओं को अपना सहायक बनाकर समुन्द्र पर पुल बांधा। पुल के द्वारा लंका में पहुँचकर उन ''रघुश्रेष्ठ'' ने अपने बाणों से बंधू- बान्धवों सहित रावण बध कर डाला। तत्पश्चायत वापसी में श्रीराम ने छाया सीता की अग्नि परीक्षा करायी और असली सीता माता को अग्नि देव ने श्रीराम को सौप दिया और देवताओं का कार्य पूर्ण किया। तब श्रीराम ने छाया सीता से कहाँ देवी तुम पुण्य क्षेत्र पुष्कर में चली जाओं और अपनी तपस्या के बलपर ही तुम्हें स्वर्ग लक्ष्मी बनने का सुअवसर प्राप्त होगा । समयानुसार वही छाया सीता राजा द्रुपद के यहाँ यज्ञं वेदी से प्रकट हुई। उसका नाम द्रोपदी पड़ा और पाँचों पाण्डव उसके पतिदेव हुए।
जब असली सीता श्रीराम के साथ चली गई तो छाया सीता श्रीराम एवं अग्नि देव के सुझाव पर शंकर भगवान की घोर तपस्या करने लगी उस समय तपस्यारत उस सुंदरी ने व्यग्र होकर पांच बार कहाँ हे भगवान त्रिलोचन ! मुझे पति प्रदान कीजिये,+5 उस समय पांच बार पति की मांग करते देख भगवान शंकर जो परम रसिक है, छाया सीता की प्रार्थना से प्रसन्न होकर बोले जाओं तुम्हें पांच पति मिलेंगे। आगे चलकर द्वापर में उसका नाम 'द्रौपदी' पड़ा और पाँचों पाण्डव उसके पतिदेव हुए।
इस प्रकार सत्ययुग में वही कल्याणी ''वेदवती'' कुशध्वज की कन्या, त्रेतायुग में छायारूप से सीता बनकर भगवान राम की सहचरी बनी तथा द्वापर युग में द्रुपद कुमारी 'द्रौपदी' हुई। अतएव इसे ''त्रिहायणी'' कहा गया है। और तीनों युगों में यह तपस्विनी विधयमान रही है। वही 'वेदवती' , ''छाया सीता'' एवं 'द्रौपदी'। महालक्ष्मी की ही अंसभूता अब वैकुण्ठ में श्रीहरि के वाम-भाग में विराजित महालक्ष्मी में ही विलीन हो चुकी है। अपने भक्तों की पुकार पर भगवान की लीला को पूर्ण करने समय-समय पर अवतरित होती रहती है।
                                                                                           ''नयाल सनातनी''        

Saturday, January 17, 2015

सनातनी विचार !
कटु- कठोर, और झूठी, एवं निन्दक वाणी का उच्चारण ना करें, इससे अपने भी पराये हो सकते है !  मूल सनातन धर्म में व्यक्ति बड़ा नहीं उसका व्योहार बड़ा माना गया है। विनम्र व्योहार परायों को भी अपना बना लेता है। भगवान ''श्रीराम'' को बन गमन के वक्त लाखों सेवा भावी लोग मिले पर ''निषाद राज'' एवं ''केवट'' सदा अपने विनम व्योहार और समर्पण की भावना के कारण याद किये जाते रहंगे। 
                                 ''नयाल सनातनी''

Thursday, January 15, 2015

सनातनी विचार !
 धर्म की जय हो - अधर्म का नाश हो - प्राणियो में सदभावना हो - विश्व का कल्याण हो - गोबध बंद हो - भारत अखंड हो - सनातन समिधान शास्त्रीय हो - धर्म और शिक्षा में सरकारी हस्तक्षेप बंद हो - ''धर्ममेण शासिते राष्टेय न च बधा प्रवर्तते'' - धर्म शासित राष्ट होगा तो कोई बाधा उत्पन्न हो ही नही सकती। .

धर्म यानि बैल जो भगवान शंकर का वाहन है {बैल} अगर वही नही बचेगा तो सब कुच्छ गुड गोबर हो जायेगा।  गोवंश कैसे बचे ? भारत फिर से विश्व गुरु कैसे बने आईये सनातन वेद - शास्त्रो के अनुसार विचार करे ?
 ''सा धेनुवर्र्दास्तु मे'' . ''नमस्ते जायमानायै जाताया उत ते नमः ! बालेभ्यः शफेभ्यो रुपयाध्न्ये ते नमः !!''
हे अवध्य गौ !
उत्पन्न होते समय तुम्हे नमस्कार और उत्पन्न होने पर भी तुम्हे प्रणाम . तुम्हारे रूप {शरीर } रोम और खुरो को भी प्रणाम। समुंदर मंथन के समय पांच गौए उत्पन हुई उनके नाम नंदा ,सुभद्रा , सुरभी , सुशीला और बहुला पडा।  ये सभी पाँचों गायों को लोक कल्याण निमित देवताओ को बलिष्ठ बनाये रखने के लिये हविष्य हेतु दूध ,दही ,घी की नदीया बहाने और ब्राह्मणो का सहयोग करने हेतु ''श्रीहरी'' द्वारा प्रकाटय किया गया। इनको हमारे विद्वान ब्राह्मण महर्षी जमदग्नी, महर्षि भारद्वाज, महर्षि असित, महर्षि वशिष्ठ और महर्षि गौतम मुनि को समर्पित किया गया।  क्योकी ब्राह्मणों में नारायण ने मंत्र बल की प्रतिष्ठा की है, इनके अलावा भगवान ने वेद और अग्नी को भी प्रगट किया ताकी ब्राह्मण वेदो को पडकर मन्त्रो से घी ''हविष्य'' के सहयोग से अग्नी में आहुती दे। और देवता बलिष्ठ होकर हम मानवो की रक्षा करे।  भगवान ने कहा गौए से उत्पन्न दूध, दही, घी, गोबर,गौमूत्र और गौ-रोचना ये छः अंग {गोषडण्ग} अत्यंत पवित्र है, प्राणियो के सभी पापो को समाप्त कर उन्हे शुद्द करने वाला है। ब्राह्मणो में मन्त्रो का निवास है, गायो में हविष्य स्थित है ; इन दोनो के संयोग से ही विष्णु स्वरूप यज्ञं संपन्न होते है {यज्ञो वै विष्णु : } गायों से ही यज्ञं की प्रवर्ति होती है और गायों में सभी देवताओं का निवास है।
 छहो अंगो शिक्षा, कल्प, निरुक्त, व्याकरण, छंद, जोतिषी और पद,जटा, शिखा, रेखा आदि क्रमो के साथ सभी वेद गायो में ही सुप्रतिष्ठीत है। गायों को बचाने के लिये वेद पडने वाले ब्राह्मणों को बढाना होगा।  वेदो की शिक्षा अनिवार्य करनी होगी।  जब वेद पाठी ब्राह्मण यज्ञं करेंगे तो शुद्ध गाय के घी की आवश्यकता होगी। एक वेदो को जानने वाला ही शुद्ध गाय के घी की महत्ता को समझ सकता है।  जब शुद्ध यज्ञं होंगे तब देवता बलिष्ठ, प्रसन्न हो कर समय पर वर्षा करेंगे, वर्षा से जल और हरे चारे की समुचित व्यवस्था होगी गायो को हरे चारे की प्रचुर मात्रा में प्राप्ति पर दूध की नदीया बहेंगी। गौ दूध खूब मिलने से सभी मानवों की बुद्धी सतोगुणी होगी, जीससे संसार में प्रेम और भाईचारे का वातावरण बनेगा।  जब भाई चारे का वातावरण ही हो जायेगा तो कोई भी एक दुसरे की निंदा ,हिंसा, अपकार नही करेगा।  इस सब के जड में गौ-माता के दूध का चमत्कार ही छुपा है।  आज पैकेट और सिंथेटिक दूध की वजह से मानव जाति का तन-मन-धन सब खतरे में है।  अगर हम सब लोग सिर्फ गौ-माता का ही दूध पीने का संकल्प ले लेंगे तो हर हालत में {गव्ली} दूध बेचने वाले को भी भैस और नकली दूध की जगह गायों को पालना पडेगा गाय के दूध का व्यापार करना पडेगा।  ताकी उसका व्यापार बंद ना हो।  इससे ग्वालों का धन और धर्म दोनो बचेगा, जीससे उसका इस लोक और परलोक सुधरेग। आप सब पाठकों ने देखा गाय के दूध पीने से कितने बडे -बडे सत्य धर्म का पालन अपने आप हो जाते है।
कृपया देशी गाय की दूध की मांग करें अपना सरल धर्म अपनायें। गौ चरणों के दास का निवेदन गोमाता के बेटो भक्तो से एक बार जरूर पडे .सायद आपके मन में विचार कोई परिवर्तन कर दें और आप गौ-दुग्ध की मांग करने लगें और गौवंश बचाने में आपके कदम बढ़ जाएँ।

                                                ''नयाल सनातनी'';--सर्वदलीय गौरक्षा मंच                         

Wednesday, January 14, 2015

सनातनी विचार !
आदि-अनादि ''सनातन धर्म'' के मुकुटमणि ''सनातन ब्रह्म'' सूर्य देव के उपासना का महान पर्व, ''आदि देव'' सूर्य की कृपा प्राप्त करने का महान पर्व मकर संक्रान्त्रि की हार्द्दिक शुभ कामना सभी ''सनातनी गौ-भक्त समाज'' को जय गौ माता की ।
भगवान सूर्य को ''आदि सनातन देव'' इसलिए भी कहाँ गया है सत्युग में घोर तपश्या के पुण्य से महर्षि कश्यप की संतान के रूप में ऋषि को सम्मान देने प्रकटे सूर्य नारायण, जब श्रीराम ने अवतार लिया त्रेता युग में तब भी आप संसार का अंधकार मिटा रहे थे और जब श्री कृष्ण अवतार हुआ द्वापर युग में तब भी आप मौजूद थे, और आज कल्युग में जब पुरे विश्व में आध्यतम के क्षेत्र में घोर अँधेरे का वातावरण है तो भी आप ही अज्ञान मिटाने मौजूद है अदितीय पुत्र। 
                                     ''नयाल सनातनी''