Saturday, February 7, 2015

सनातनी विचार !
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान ''श्रीराम'' कहते है,  कैकई के ''भरत'' को राजा बनाने की बात छोडो ''प्रजा'' के विरुद्ध जाकर मुझे यानि ''श्रीराम'' को भी ''राजा'' (शासक) बनाना सम्भव नहीं, ना ही भगवती सीता जी को ''महारानी'' बनायें रखना।  प्रजा के आत्मा में ही परमात्मा का वास होता है।  ....
.                                                    ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
जब त्रेतायुग में माता कैकयी प्रजा के मत के विरुद्ध जाकर ''भरत'' को राजा नहीं बना सकी, तब तत्कालीन ''विद्द्वान संतों'' ने कहाँ प्रजा के विरुद्ध होकर तो ''विधाता'' ब्रह्मा जी भी किसी को राजा (शासक ) नहीं बना सकते । साधारण मानव की बात ही क्या ? प्रजाजनों के आत्मा में तो परमात्मा का वास है।  
                                                                ''नयाल सनातनी ''

Friday, February 6, 2015

सनातनी विचार !
    बाहर की खूबसूरती कुछ समय के लिए संसार को रिझा सकती है। पर अन्दर भी उतनी ही खूबसूरती हो तो सदा के लिए परमात्मा ही रिझ जाता है ।
                                                        ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
रेगिस्तान के प्यासे की तरह तृष्णा कभी हरि कृपा बिना मिटती नहीं । चेहरा पर झुर्रियां पड़ गई हो , सर के बाल सफ़ेद हो गये और सारे अंग-अंग ढीले पड़ गये हो परन्तु एक तृष्णा है जो तरुण होती जाती है। अतः तृष्णा को रोकने का एकमात्र उपाय ही हरि नाम संक्रितन है औरगौसेवा ....
                                                               ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
केवल धर्म की राह ही परम कल्याणकारी है। एकमात्र क्षमा ही शांति का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। संसार से दुरी ही परमात्मा की नजदीकी का एक मात्र साधन है। सत्य, अहिंसा , गहरी साधना, गौशाला-गोष्ठ में निवास और हरिनाम संक्रितन ही मुक्ति का मार्ग है।
                                                            '' नयाल सनातनी '' 
सनातनी विचार !
और माँगना है तो उस परम शक्ति से मांगों, जिसने सदा सब कुछ हमारे अधिकार से अधिक दिया है हमें । उसके यहाँ माप-तोल कर नहीं दिया जाता शर्त बस इतनी है उसके कानों तक आपके ह्रदय की सच्ची आवाज पहुचनी चाहिए, आपकी झोली में वह जल्दी से उतना जरूर डालेगा जितना झोला ( किसमत ) ले कर आप आये हो। यह गारण्टी है।
                                                   ''नयाल सनातनी''

Thursday, February 5, 2015

सनातनी विचार !
सत-धर्म परायण एवं सद-गुण अपनाने से ही मानव महान होता है ! ना की भेष-भूषा बदलने, उच्च सिंहासन पर बैठ जाने से ! जिस प्रकार उच्च शिखर पर बैठने से कौआ गरुड़ बन श्रीहरि का वाहन नहीं बन सकता उसी प्रकार निन्दित कर्म करने वाला व्यक्ति किसी भी युग में सदा पूजनीय नहीं हो सकता। आखिर कौआ एक न एक दिन जांघ का मांस नोचता ही है। यह सनातन सत्य है।  
                         ''नयाल सनातनी''