Thursday, January 9, 2014

सनातनी विचार !
आज ही संकल्प लें कि मैं गौरक्षक को वोट दूंगा।
गौरक्षा का सबसे सरल उपाय।क्या आप गाय एवं भारत भूमि को माता मानते हैं। क्या आप गाय एवं भारत माता की उन्नति चाहते हैं। तो संकल्प लें कि मैं गौरक्षक को वोट दूंगा। रोज एक दो व्यक्तियों को संकल्प दिलाएं । गौरक्षक सही व्यक्ति को चुनेंगे तो ही गौरक्षा होगी, रामराज्य, सुशासन की स्थापना होगी। वोट देना परम कर्तव्य है ,राष्ट्र धर्म है ,जनतंत्र में जरूरी है,अतएव वोट अवश्य दें। पूर्ण रूप से गौवध बन्द हो, नारायण से यही प्रार्थना है।
इसी संदर्भ में मैं आपको खासतौर से 2014 लोकसभा चुनावों में भारतीय संस्कृति प्रेमी वोटरों को यह विचार करने का भी अनुरोध करूंगा कि वे गम्भीरता पूर्वक सोचें कि क्या अब देश के विभिन्न भागो में राज कर रही सरकारेँ गौप्रेमी है। यदुवंश जिसके गौरक्षा की मिशाल ढूढे नहीं मिलती । श्री यशोदानन्दन जिन गौओं की सेवा करते रहे उसी यादव वंश में जन्में लोग या तो गायों के मुँह का निवाला छीन लेते हुए चारा घोटाला करते है या नये - नये आधुनिक क़त्ल खाने खोल कर सब्सीडी दे रहे है। साथ ही गौ - हत्यारों को सिर माथे पर बिठाकर गौमाता के प्रति घोर अपराध भी कर रहे है। आज सबसे ज्यादा कसाई खाने देश कि राजधानी दिल्ली से सटे - उत्तरप्रदेश में ही हैं। और तो और यशोदा के लाल के लीला क्षेत्र में तो सबसे अधिक गौयें काटी जाती हैं। पाप घोर पाप। धिक्कार ऐसी सरकारो को धिक्कार। मतदाताओं से अपील है कि वोट दान के पहले इन सब बातों पर विचार जरुर कर लें। गौ हत्यारे को वोट देकर आप अपने स्वर्गीय पितरो को नरकीय न बनाये। निवेदक ;-- सर्वदलीय गौरक्षा मंच परिवार

No comments:

Post a Comment