Friday, May 2, 2014

सनातनी विचार !
आज अक्षय तृतीय है ! पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। एक गौ-भक्त के लिए इससे शुभ कार्य क्या हो सकता है की वह अपनी माँ को आज के दिन भरपेट हरा चारा खिला दें ? अगर सच में पुण्य प्राप्ति की इच्छा हो तो आज गौ माता को जरूर चारा खिला दें. काम पर जा रहे हो तो रोड़ो में गाय दिखे तो कुछ केले या तरबूज - खरबूज खिला दे . इससे बड़ा दान हमें नहीं लगता कोई होगा इस धरा - धाम में . क्योकि माँ भूखी हो और बेटा जिनके पहले से ही भंडार भरे है उनको दान देता फिर रहा हो यह न्याय है क्या ? बाकि विवेक अपना - अपना -- जय गौ माँ .. ''नयाल सनातनी'' गौ-चरणों का दास

No comments:

Post a Comment