Sunday, July 20, 2014

सनातनी विचार !
जिस प्रकार किसी भी माँ के कोख से पैदा हुआ बालक चाहे कुरूप हो या लूला-लगड़ा, मंदबुध्दि माँ को सारे विश्व में अपने पुत्र से ज्यादा ममता किसी और से नहीं होती।  क्योकि माँ के अंदर भगवान ऐसी ममता कूट- कूट कर भर दी है । 
अगर ऐसा भगवान न करते तो बहुत बड़ा अनर्थ हो जाता कुरूप और अपाहिज, मंदबुध्दि बच्चो का क्या होता ? वैसे ही ममता भगवान ने हमारी प्यारी गौ- माता में भर रखी है।
गौमाता अपने हत्यारे को भी दूध पिलाती है और पुजारी को भी।  ऐसी ममतामयी माताओं का भी जो आदर-सम्मान न करे ( उनकी हत्या करे ) उस धुंधकारी का तो सर्वनाश हो ही जाना चाहियें। 
भले ही बाद में कोई गोकर्ण को गौ-माता इन दुष्टो का उद्धार करने भेजने ही वाली क्यों न हो ?
                          ''नयाल सनातनी''सर्वदलीय गौरक्षा मंच परिवार 

Saturday, July 19, 2014

सनातनी विचार ! 
कहाँ चल दिए गुलाबी क्रांति को श्वेत क्रांति में बदलने वाले मशीहा ?आज भी एक लाख से अधिक गौवंश नित्य कट रहा है .
 कटती गैय्या करे पुकार,कहाँ गयी मोदी सरकार ?

सनातनी विचार !
अपील अपील अपील -----ह्रदय की अनंत गहराई से करजोड़ करुण पुकार भारत के गौभक्त समाज से गौ-चरणो के दास का !

देश भर के गौ-भक्त मित्रो अगर श्री नरेन्द्र मोदी सरकार १५ अगस्त तक गौमाता के हित में कोई निर्णय नहीं लेती तो फिर मज़बूरन हमें जन्तर - मन्तर पर शांति-पूर्ण गव्य पदार्थो का सेवन करते हुए आंदोलन करना ही पड़ेगा । क्योकि आज हमारी मेहनत से बनी सरकार है जिससे प्रेम पूर्वक शांति पूर्ण आंदोलन से अपनी गौ-माँ का हक़ मांगना हमारा अधिकार है। क्योकि प्रति दिन आज भी 1 लाख से अधिक गौवंश कट रहा है, अगर हम इसी तरह मूक बने रहे तो अगले एक साल में 3 करोड़ 65 लाख गौवंश कट जायेगा। इस आंदोलन को इस बार हम या किसी व्यक्ति लीड नहीं करेगा यह आंदोलन इस बार ''भगवती गौमाता'' ही लीड करेगी। इस आंदोलन में जन्तर- मंतर के मंच पर किसी भी जीवित व्यक्ति की तस्वीर नहीं लगेगी हां गौ-माता के लिए शहीद हुए एवं आजीवन गौमाता के लिए लडें गौभक्तो- संतो की तस्वीर सभी संगठन लगा सकते है।

गौभक्त मित्रो यह आंदोलन इस बार हम सब गौ प्रेमियों का है जो भी गौभक्त संगठन इस मुहीम में शामिल होना चाहे जल्दी से जल्दी अपना नाम दर्ज करा दें ताकि मंच पर उन संगठनो का नाम बैनर पर आ जाये पर तस्वीर किसी की भी नहीं आएगी। मित्रो इस आंदोलन में सबसे पीछ ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच'' और ''प्रखर साहित्यकार मंच'' का नाम लिखा जायेगा आगे हम सभी अपने सहयोगी संगठनो का नाम करेंगे हमें इस बार नाम के लिए नहीं काम के लिए यानि गौमाता के हक़ के लिए लड़ना होगा।

अपना संगठन का नाम या व्यक्तिगत नाम इस मेल आई डी पर भेजे ---nayal1970@gmail.com या इस पोस्ट के निचे लिख दें हम कॉपी कर लेंगे। निवेदक ;--''नयाल सनातनी''
—
सनातनी विचार ! 
देश जिनमें नजरे गढ़ायें रहता है !
 विद्द्वानो साथियों जब आशिकी की कविताओं से मन ताउम्र न भरे ! राजनीती और धर्म नीति पर व्यंग बाण से फुर्सत ही न रहे ! हास्य-व्यंग कवि सम्मेलनों में रातें बीत रही हो दिन सोने में चला जाय ! गौमाता, गौवंश जो देश की मूल अर्थ व्यवस्था की रीड की हड्डी हो सकती है विचार के लिए 5 मिनट का समय न हो ! गौवंश के बारे में एक लाइन लिखने को हाथ ना चले ! तो बताओं देश आगे कैसे बढे ???? देश आगे कैसे बढे ????????????? ''नयाल सनातनी'' सर्वदलीय गौरक्षा मंच

Tuesday, July 8, 2014

सनातनी विचार !
अब हम चंद्रमा, मंगल आदि ग्रहों में जा रहे है वहां पानी भी मिल चूका है।  पर जिस गौमाता के एक आखं में सूर्य,एक आँख में चंदमा, शरीर में मंगल आदि सभी गृह निवास कर गौ-सेवा से धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष देने की ताकत इस पृथ्वी में ही देने की शक्ति रखती है वह खुले आम कट रही है, सूली पर चड़ा कर खून निचोड़ा जा रहा है । .धिक्कार पक्षेपत्रो को ले जाने वाले उपग्रहों को और उनको बनाने वालो को जिन्होंने निर्जीव को बहुत महत्व दिया जीव की उपेक्षा की। ''नयाल सनातनी''

Tuesday, July 1, 2014

सनातनी विचार !
जिस प्रकार किसी भी माँ के कोख से पैदा हुआ बालक चाहे कुरूप हो या लूला-लगड़ा, मंदबुध्दि माँ को सारे विश्व में अपने पुत्र से ज्यादा ममता किसी और से नहीं होती।  क्योकि माँ के अंदर भगवान ऐसी ममता कूट- कूट कर भर दी है । 
अगर ऐसा भगवान न करते तो बहुत बड़ा अनर्थ हो जाता कुरूप और अपाहिज, मंदबुध्दि बच्चो का क्या होता ? वैसे ही ममता भगवान ने हमारी प्यारी गौ- माता में भर रखी है।
गौमाता अपने हत्यारे को भी दूध पिलाती है और पुजारी को भी।  ऐसी ममतामयी माताओं का भी जो आदर-सम्मान न करे ( उनकी हत्या करे ) उस धुंधकारी का तो सर्वनाश हो ही जाना चाहियें। 
भले ही बाद में कोई गोकर्ण को गौ-माता इन दुष्टो का उद्धार करने भेजने ही वाली क्यों न हो ?
                          ''नयाल सनातनी''सर्वदलीय गौरक्षा मंच परिवार 

Saturday, May 3, 2014


सनातनी विचार !
गौ-ग्रास की महिमा - कल्युग में पुण्य प्राप्त करना कितना आसन है ना पढ़े नीचे शास्त्र वचन !
तीर्थ स्त्रानेशु यत्पुण्यं विप्रभाजने।
सर्व व्रतापवासेशु सर्वेश्वेव तः सुच।।
यत्पुण्यं च महादाने यत्पुण्यं हरिसेवने।
भुवः पर्यटने यतु वेद्वाक्येशु यद् वेत ।।
यत्पुण्यं सर्वयज्ञेषु दिक्षायं च लभेन्नरः।
ततपुण्यं लभते प्राज्ञो गोभ्यो दत्वा तृणानि च ।।
अर्थ ---तीर्थो में स्नान करने, वैदिक ब्राह्मण को भोजन करवाने, समस्त व्रत-उपवासों के करने एवं तप साधनों द्वारा, महादान सर्वस्य दान देने, हरि सेवा करने, भूमण्डल की प्रदक्षिणा करने, वेद-वाक्यों का श्रवण पाठ करने विविध यज्ञों के अनुष्ठान तथा गुरु से दीक्षा ग्रहण करने से जो महा पुण्य अर्जित मानव कर सकता है। ऐसे सभी महापुण्य मनुष्य सिर्फ गौओं को चारा ( हरा, नर्म-नर्म ) घास खिलाने से प्राप्त कर सकता है। यह सनातन शास्त्रों का प्रमाणित कथन है। ''नयाल सनातनी'' संस्थापक अध्यक्ष ;-- ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच''
—