Friday, December 26, 2014

सनातनी विचार !
कभी-कभी आपके द्वारा तेजी से किये जा रहे सत-कर्म की राह में अचानक वे लोग विघ्न पैदा कर देते है, जिनको आप वर्तमान में जानते तक नहीं ! पर यह ना समझो की वे किसी के द्वारा भेजे गए विघ्नकारक दूत है, ये तो आपके पूर्व के अज्ञानता में किये गए दुष्कर्म है।  जो अब आपको सतमार्ग की राह में सावधान करने फिर सामने खड़े है। और आगे के लिए आपको निष्पाप बनाने आये है। यह जानियें ये आपके हितचिंतक ही है। 
    ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
ब्राह्मण वाद ब्राहमणों के ज्ञान पर नहीं बल्किन सनातन शास्त्र ना पड़ने वाले मूल सनातन धर्म की राह से भटके लोगो के अज्ञान पर टिका है। जिस दिन साधारण मनुष्य भी सनातन वेद-शास्त्रों का मनन करने लग जायेगा उसी दिन ब्राहमण वाद , क्षत्रिय वाद आदि सारे वाद-विवाद ख़त्म हो जायेगा।
फिर सिर्फ मानवता वाद चलेगा जो सम्पूर्ण मानव जाति के लिए सुखद है। 
                                               ''नयाल सनातनी''

Wednesday, December 24, 2014

सनातनी विचार !
 जो मनुष्य सकल ब्रह्माण्ड की अधिष्ठात्री देवी गौ-माता से प्राप्त पञ्च-गव्यों के इस्तेमाल से ही संतुष्ट हो उन्ही का दोहन कर धन-यस कमा लिया और संतुष्ट हो गया . उस व्यक्ति को सायद ही बैतरणी पर गौमाता पार लगाने आये ! क्योकि उस व्यक्ति ने गौ-माता की असली महिमा को तो जाना ही नहीं आखिर गौमाता का प्राकट्य क्यों हुआ इस मृत्य लोक में ?
जबकि गौ-माता को तो भगवान ने बिना जाति-वर्ण-धर्म का विचार करे सच्चे सेवक को मोक्ष देने की शक्ति प्रदान की है .
‘’नयाल सनातनी’’

Wednesday, December 17, 2014

सनातनी विचार !
  हम सब मानव जाती नित्य अपनी मर्यादाओं का उलंघन करते रहते है। सोचा है एक भी दिन अगर भगवान सूर्य नारयण ने अपनी मर्यादा का थोडा भी उलंघन किया ( अपने स्थान से थोडा निचे खिसके से ) तो पूरा विश्व जल कर ख़ाक हो जायेगा। सावधन मर्यादाओं का उलंघन मानव जाति को पतन की ओर ले जा रहा है। और मर्यादा में रहने वाला मर्यादा-पुरुषोत्तम श्री राम की तरह पूजनीय- बंदनीय बना रहता है युगो-युगों तक ।
                                     ''नयाल सनातनी''

Tuesday, December 16, 2014

सनातनी प्रार्थना !
जो सबको अपनी ओर आकृष्ट करने वाले सच्चिनानन्द स्वरुप है, इसलिए 'कृष्ण' कहलाते है, सर्वव्यापी होनेके कारण जिनकी 'विष्णु' संज्ञा है, सबके भीतर निवास करने से जिनका नाम 'वासुदेव' है, जो 'परमात्मा' एवं 'ईश्वर' है, 'गोविन्द,  'परमानन्द,' 'एक',  'अक्षर', 'अच्युत', 'गोपेश्वर', 'गोपीश्वर', 'गोप', 'गौरक्षक', 'विभु', 'गौओं के स्वामी', 'गोष्ठनिवासी', 'गोवत्स-पुच्छधारी', 'ग्वालो, गोपों' और गोपियों के मध्य विराजमान',  'प्रधान' , 'पुरुषोत्तम' , 'नवघनश्याम', 'रासवास' और मनोहर' आदि अनेक नाम धारण करते है उन श्री कृष्ण से हम नित्य प्रातः एवं सायं पूजा काल में गौवंश की रक्षा हेतु प्राथना रत है।
                                                                                                 ''नयाल सनातनी'' संस्थापक अध्यक्ष '-- सर्वदलीय गौरक्षा मंच
सनातनी विचार !
      जो आपके सद कार्यों को देख, बढ़ते कदमो को रोकने हेतु ईर्ष्या वस आपको बदनाम कर अपने को उठाना चाहते है।  समझ लीजिये आपका कद समाज में और बड रहा है। बदनाम करने वालो का निश्चित ही पतन हो रहा है।  ''नयाल सनातनी''

Monday, December 15, 2014

सनातनी विचार !
जिस स्थान में ,शहर में , गावं में  या तालुका में अतियधिक दुर्जन बस गए हो ! जहाँ का वातावरण सज्जनों के रहने लायक न रह गया हो ! उस स्थान का विद्द्वानो को तुरंत त्याग कर देना चाहिए।  बर्ना दुर्जनो के क्रियाकलापों से पहले विद्द्वान का रजोगुण जाग्रत होगा फिर तमोगुणो की अधिकता होने लगेगी अंत में सतोगुण नष्ट होकर विद्द्वान सज्जन भी उन दुर्जनों के जैसा ही आचरण करते देखा-सुना जायेगा।
पूर्व में संत - विद्द्वान कहाँ करते थे की लाख दुर्जनों से भेट हो दिन भर में पर शाम होते-होते एक विद्द्वान सज्जन के दर्शन पुरे दिन की दुर्जनता को दूर कर देती है।  ''नयाल सनातनी''