Wednesday, July 15, 2015



श्री गिरधर गोपाल गौशाला वचनामृत !
यह है आदर्श बड़ा भाई :-- जब भरत सेना लिए चित्रकूट पर्वत की तलहट्टी में आगये यह समाचार लक्षमण से श्रीराम ने सुना तब राम लक्षमण से कहते है ---
लक्ष्मण ! मैं सत्य और आयुध की शपथ लेकर कहता हूँ कि मैं धर्म, अर्थ, काम तथा सम्पूर्ण पृथ्वी – सब कुछ तुम्हीं लोगो ( भाइयों ) के लिए चाहता हूँ .
लक्ष्मण ! मैं भाइयों की योग्य- सामग्री और उनके सुख के लिए ही राज्य भी चाहता हूँ. भरत को, तुमको और शत्रुघ्न को छोड़कर यदि मुझे कोई सुख मिलता हो तो उसमें आग लग जाय . वह जलकर भस्म हो जाए .यह था एक भाई का प्रेम क्या आज भी ऐसा भाई प्रेम दिखता है अगर हाँ तो हमारा आदर्श बड़ा भाई राम आज भी इस भारत वर्ष में है समझ लीजिये .
 !! श्री गिरधर गोपाल गौशाला समिति, देवभूमि, उत्तराखण्ड !!


श्री गिरधर गोपाल गौशाला वचनामृत !
सनातनीविचार !
 मानव जीवन के इस महायज्ञं में सफलता पाने के लिए त्याग, तप, मेहनत, ईमानदारी आदि की तो आवश्यकता है ही’’, किन्तु सबसे अधिक आवश्यक है - भगवान की सत्ता, शक्ति और कृपा में अटूट श्रद्दा और अनन्य विश्वास . श्रद्दा और विश्वास से ही हमें वह बल मिल सकेगा, जिससे हम वर्तमान दुखद विधानों में परिवर्तन कर सकें  . और अपने महान लक्ष की प्राप्ति कर सकंगे . .
 !!  श्री गिरधर गोपाल गौशाला समिति देव भूमि उत्तराखण्ड !!

Sunday, July 5, 2015

श्री गिरधर गोपाल गौशाला वचनामृत !
जय गौ माता की साथियो ...
साथी हाथ बढ़ाना साथी रे,गौरक्षा,गौसेवा में साथ हाथ बढ़ाना साथी रें .
पृकृति को बचाकर, पहाड़ को समृधि दिलाना साथी रें --

Monday, April 13, 2015

सनातनी विचार !
                        नीति के अनुसार जिस दुश्मन के बल की जानकारी न हो उसके साथ युद्ध करना कदापि उचित नहीं होता।
                                                                           ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
      प्रायः पतिव्रता स्त्री के लिए सौत के व्यवहारादि से उत्पन्न होने वाला दुःख वैधव्य ( विधवा होने ) से भी बढ़कर होता।
                                                                          ''नयाल सनातनी''

Monday, March 2, 2015

मूल सनातन धर्म की सनातन काल से चली आ रही एक रस ( होली के रंग में ऐसे रंगो की बड़ा-छोटा, ऊचा -नीचे, अपना पराया सब समान ) होने की परम्परा ''होली''  की सभी देशवासियों को ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच''  श्री गिरधर गोपाल गौशाला समिति की ओर से अनन्त-अनन्त शुभ कमाना पहुचे।
                                                         
   सावधान !
        कही दिखावे वाले प्यार की होली, कही नफरत की होली। कही साजिस की होली,कही सियासित की होली। 
                                          सनातनियों को तो चाहियें प्यारों एकता और गौ-सेवा के रंगों में मालामाल होली ,
                                                                                                   ''नयाल सनातनी''  

Sunday, March 1, 2015

सनातनी विचार !
एक समय की बात है एक महा शमशान में एक ''चाण्डालिनी'' एक मुर्दे को जलाने का अपना नित्य कर्म कर रही थी। उसी समय उस ओर से एक साधू -महात्मा निकले उन्हें यह देखा बड़ा अचरज हुआ कि वह ''चाण्डालनी'' शमशान की जलती अग्नि से ही लकड़ियाँ निकाल पास में ही बने एक चूल्हा जला दी उस चूल्हे पर उस चाण्डालनी ने अपने भोजन हेतु कुत्ते की खोपड़ी में कव्वे का माँस पकाने को रख दिया और उसको ऊपर से शमशान के ही एक पत्थर से ढक दिया। महात्मा से यह द्रश्य देख रहा न गया पूछ बैठे !  ऐ  ''चाण्डालनी'' तू इतना निकृष्ठ-नीच कर्म कर ही रही है कुत्ते की खोपड़ी में कव्वे का मांस पका रही है वह भी शमशान भूमि में शमशान की अग्नि से उसके बाद भी इस मांस को ढका क्यों है ?
चाण्डालनी बोली ! साधू बाबा कही किसी गौचर भूमि को कब्ज़ा करने वाले नीच की नजर इस मांस पर पड़ कर यह मांस अपवित्र ना हो जाय इसलिए यह कव्वे का मांस ढका हुआ है। दुनिया में सबसे नीच कर्म है गौवंश का हक़ खाना और गौचर भूमि में कब्ज़ा करना जो आजकल बहुत सारे उच्च पदों में बैठे लोग ही कर रहे है धिक्कार ।           ''नयाल सनातनी''