Monday, December 30, 2013

सनातनी विचार !
देश भर के सच्चे गौभक्त मित्रो --- इस वक्त मानव जाति के स्वयं के कल्याण
हेतु, विश्व की रक्षा हेतु, पर्यावरण के बचाव के लिये, विश्व को दिशा देने
हेतु, यग्य संस्कृति को बनाये रखने हेतु तथा समग्र, अक्षय विकास के लिये गाय,
गौवंश के संवर्धन की नितान्त आवश्यकता है । गायों की प्रचूरता के कारण ही
भारतभूमि यज्ञभूमि बनी है, गो-विज्ञान को पुन: जागृत कर जन - जन में प्रचारित
करने की अनिवार्यता है । गो आधारित संस्कृति के विकास के लिये गो-केन्द्रित
जीवन पद्धति को विकसित करना होगा । प्रत्येक घर में गाय का पालन करने के लिए
प्रोत्साहित करना आवश्यक है । गाय के सान्निध्य मात्र से ही जीवन शरीर, मन,
बुद्धि के साथ ही आध्यात्मिक स्तर पवित्र व शुद्ध हो जायेगा । प्रतिदिन कटती
लाखों गायों के अभिशाप से बचने के लिये शासन पर दबाव डालकर गो-हत्या बंदी
करवाने का प्रयास आवश्यक है.
जन हित देश हित में जारी बुलेटिन --''सर्वदलीय गौरक्षा मंच परिवार'' द्वारा
  सनातनी विचार !
जिस प्राणी का बध किया जाता है वह प्राणी कहता है। आज मुझे मार कर यह खाता है तो कभी मैं भी इसे मारकर खाऊंगा। यही मांस का मांसत्व है। मांस शब्द दो शब्दों से बना है माम् तथा सः। जिस प्राणी का मांस भक्षण किया जाता है, वह कहता है यह मांस भक्षण करने वाला माम् (मुझे ) खा रहा है, मैं भी कालांतर में सः ( इसे और इसे तथा इसके बच्चो को ) खाऊंगा। इसलिए भूल से भी मांस भक्षण नहीं करना चाहिए न ही मांस भक्षण को बढ़ावा देना चाहिए। जन ही जारी बुलेटिन -- ''नयाल सनातनी'' सर्वदलीय गौरक्षा मंच परिवार द्वारा।।।।
सनातनी विचार !
मुक्ति का एक सरल साधन गौ - माता की सेवा ,रक्षा , और जन - जन तक गौमाता की महिमा को पहुँचना भी है। जो ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच'' परिवार के सदस्य देश भर में कर रहे है। ये तो सनातन सत्य है कि गौमाता ही वैतरिणी पार करने की नौका है।मौक्ष दायनी है। ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार ! 
गौभक्त मित्रो एक लीटर भारतीय गाय के दूध में 1.162 ग्राम कैल्शियम, 0. 907 ग्राम फॉस्फोरस, 0. 002 ग्राम लोहा, 0. 497 ग्राम सोडियम होता है। इन्हीं में से अस्थियां, दाँतों, मांसपेशियों एवं रक्त का निर्माण होता है। भारतीय गाय के दूध में तांबे की मात्रा भी होती है, परन्तु बहुत कम मात्रा में होने के कारण विद्वान भले ही इसे महत्व ना देते हूँ, पर स्वस्थ को लाभ बहुत पहुचता है। शाकाहारी वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन 500 ग्राम दूध जरूर पीना चाहिए। ''नयाल सनातनी'' संस्थापक :--- ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच'' www.sarvadaliyagaurakshamanch.com
सनातनी विचार :--- 
जो जीवन में मुक्त नहीं होता, वह मरने के बाद भी मुक्त नहीं होता। और जो ऐसा मानता है कि मुक्ति अभी नहीं मिली, मरने के बाद मिलेगी। वह अपने को धोखा देता है। मुक्ति का एक सरल साधन गौ - माता की सेवा ,रक्षा , और जन - जन तक गौमाता की महिमा को पहुँचना भी है। जो ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच'' परिवार के सदस्य देश भर में कर रहे है। ये तो सनातन सत्य है कि गौमाता ही वैतरिणी पार करने की नौका है।मौक्ष दायनी है। ''नयाल सनातनी''
 
 
 
 
 
 
सनातनी विचार ;--- 
वह मन, वह आत्मा, वह जीव धन्य है जो निरंतर परमात्मा का चिन्तन करता है। और वह प्राणी सदा बंदनीय है जो परमात्मा के भक्तो का चिन्तन करता है।वह गुरु धन्य है जो गौ दीक्षा देकर भव-सागर पार करने का मार्ग बता देता है . क्योकि गौ सेवा का पाठ और परमात्मा की भक्ति का मार्ग बताने  वाला किसी न किसी रूप में परमात्मा का ही सवरूप होता है। 
कही सद्गुरु रूप में कही हनुमान, नारदादि भक्तो के रूप में। ''नयाल सनातनी''

सनातनी विचार !
१॰ प्रभु की कृपा पाने का मन्त्र !
“मूक होई वाचाल, पंगु चढ़ई गिरिवर गहन।
जासु कृपा सो दयाल, द्रवहु सकल कलिमल-दहन।।”
विधि-प्रभु राम की पूजा करके गुरूवार के दिन से कमलगट्टे की माला पर २१ दिन तक प्रातः और सांय नित्य एक माला (१०८ बार) जप करें।
लाभ-प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। दुर्भाग्य का अन्त हो जाता है।
२॰ रामजी की अनुकम्पा पाने का मन्त्र
“बन्दउँ नाम राम रघुबर को। हेतु कृसानु भानु हिमकर को।।”
विधि-रविवार के दिन से रुद्राक्ष की माला पर १००० बार प्रतिदिन ४० दिन तक जप करें।
लाभ- निष्काम भक्तों के लिये प्रभु श्रीराम की अनुकम्पा पाने का अमोघ मन्त्र है।
३॰ हनुमान जी की कृपा पाने का मन्त्र
“प्रनउँ पवनकुमार खल बन पावक ग्यानधन।
जासु ह्रदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।।”
विधि- भगवान् हनुमानजी की सिन्दूर युक्त प्रतिमा की पूजा करके लाल चन्दन की माला से मंगलवार से प्रारम्भ करके २१ दिन तक नित्य १००० जप करें।
लाभ- हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अला-बला, किये-कराये अभिचार का अन्त होता है।
४॰ वशीकरण के लिये मन्त्र
“जो कह रामु लखनु बैदेही। हिंकरि हिंकरि हित हेरहिं तेहि।।”
विधि- सूर्यग्रहण के समय पूर्ण ‘पर्वकाल’ के दौरान इस मन्त्र को जपता रहे, तो मन्त्र सिद्ध हो जायेगा। इसके पश्चात् जब भी आवश्यकता हो इस मन्त्र को सात बार पढ़ कर गोरोचन का तिलक लगा लें।
लाभ- इस प्रकार करने से वशीकरण होता हैl
५॰ सफलता पाने का मन्त्र
“प्रभु प्रसन्न मन सकुच तजि जो जेहि आयसु देव।
सो सिर धरि धरि करिहि सबु मिटिहि अनट अवरेब।।”
विधि- प्रतिदिन इस मन्त्र के १००८ पाठ करने चाहियें। इस मन्त्र के प्रभाव से सभी कार्यों में अपुर्व सफलता मिलती है।
६॰ रामजी की पूजा अर्चना का मन्त्र
“अब नाथ करि करुना, बिलोकहु देहु जो बर मागऊँ।
जेहिं जोनि जन्मौं कर्म, बस तहँ रामपद अनुरागऊँ।।”
विधि- प्रतिदिन मात्र ७ बार पाठ करने मात्र से ही लाभ मिलता है।
लाभ- इस मन्त्र से जन्म-जन्मान्तर में श्रीराम की पूजा-अर्चना का अधिकार प्राप्त हो जाता है।
               ''नयाल सनातनी''