सनातनी विचार !
देश भर के सच्चे गौभक्त मित्रो --- इस वक्त मानव जाति के स्वयं के कल्याण
हेतु, विश्व की रक्षा हेतु, पर्यावरण के बचाव के लिये, विश्व को दिशा देने
हेतु, यग्य संस्कृति को बनाये रखने हेतु तथा समग्र, अक्षय विकास के लिये गाय,
गौवंश के संवर्धन की नितान्त आवश्यकता है । गायों की प्रचूरता के कारण ही
भारतभूमि यज्ञभूमि बनी है, गो-विज्ञान को पुन: जागृत कर जन - जन में प्रचारित
करने की अनिवार्यता है । गो आधारित संस्कृति के विकास के लिये गो-केन्द्रित
जीवन पद्धति को विकसित करना होगा । प्रत्येक घर में गाय का पालन करने के लिए
प्रोत्साहित करना आवश्यक है । गाय के सान्निध्य मात्र से ही जीवन शरीर, मन,
बुद्धि के साथ ही आध्यात्मिक स्तर पवित्र व शुद्ध हो जायेगा । प्रतिदिन कटती
लाखों गायों के अभिशाप से बचने के लिये शासन पर दबाव डालकर गो-हत्या बंदी
करवाने का प्रयास आवश्यक है.
जन हित देश हित में जारी बुलेटिन --''सर्वदलीय गौरक्षा मंच परिवार'' द्वारा
No comments:
Post a Comment