Wednesday, December 25, 2013

सनातनी विचार !
!! सर्वदलीय गौ - संवर्धन केंद्र की स्थापना हेतु अधिकार पत्र !!        दिनांक 25 - 13 2013
परम सम्मानीय गौभक्त ,        
                           श्रीमान राम - निवास जी सादर वंदे गौ - मातरम । मित्रवर बड़े हर्ष और प्रसन्नता का विषय है कि आप के अंदर विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ शारदे ने बैठ कर विश्व जननी गौमाता की सेवा करने का संकल्प दिलाया है। जरिया चाहे गौमाता ने किसी को बनाया हो पर आपके करोडो जन्मो के पुण्य का जब उदय हुआ है, और पापो का नाश हुआ है,और माँ ने आपके कुल के जब लाखो पीडियो को तारने का मन बना लिया तभी आप पर यह महान कृपा हुई है। मित्रवर राम निवास जी गौमाता इतनी पवित्र और महान है कि उसकी महिमा गाने में भगवान श्री कृष्ण भी अपने को असमर्थ समझते थे।कहते थे मैं सिर्फ गायो के पीछे चलना ही जनता हु। श्री राजाराम को भी गाय और भरत के गुणो को गाने में बड़ी कठिनाई हुई,श्रीराम की आखें नम हो गयी श्रीराम ने कहाँ भरत और गौमाता दोनों संत है संतो की महिमा बताना सम्भव नहीं। समुंद्र मंथन से जो पाँच गौ प्रकट हुई थी वह ऋषियो को इसलिए ही दी थी कि संत ही संत की सही सेवा कर सकते है। आज शायद आपका चुनाव भी भगवत प्रेरणा से ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच'' पंजीकृत 15 29 /12  पवित्र संतो की सद प्रेरणा से स्थापित संगठन के सभी सदस्य आपको संत मानते हुए ये महान कार्यभार सौप रहा है।आपको वृन्दावन और ग्वालियर में गौसंवर्धन केन्द्रो की स्थापना की पूर्ण सुकृति देता है। साथ ही ये दोनों केन्द्रो की पूर्ण जुम्मेवारी सौपते हुए आपको गौ - भक्तो का मजबूत संगठन बनाने की जरूरत पर भी बल देता है। क्योकि संघे शक्ति कल्युगे। हम जानते है आप विद्वान है जो हमारा आश्रय है आप सब समझ गए होंगे। भविष्य में हम पूर्ण प्रयास करेंगे कि आपके द्वारा संचालित दोनों गौसंवर्धन केन्द्रो को राज्य एवं केंद्र सरकार की तय मापदंडो के अनुसार सुबिधा दिला सकें। पर ये सब तब होगा जब आप सुद्द संकल्प के साथ लोगो को जोड़ कर गौसंवर्धन केंद्र स्थापित कर लेंगे। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका काम गौमाता आसान करेगी क्योकि आप देव कार्य करने निकले है। आप सदा प्रसन्न रहे यही आशीर्वाद हमारा है। राम राम , जय गौमाता की ----
             राजर्षि धर्मवीर ठाकुर जयपाल सिंह नयाल ''सनातनी'' संस्थापक अध्यक्ष ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच'' परिवार     

No comments:

Post a Comment