Tuesday, December 30, 2014

सनातनी विचार !
जो महर्षि मनु की सन्तान मनुष्य ( मानव ) अपनी सारी जिन्दगी ज्ञान प्राप्ति और उसके बाद ज्ञान बाटने में लगा देता है , मूल सनातन धर्म के अनुसार उसकी कभी मृत्यु नहीं होती। वह परलोक गमन के बाद भी किताबो के माध्यम से सदा जीवित बना रहता है। जैसे स्वामी करपात्री जी महाराज,भाई श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार, स्वामी विवेकानंद, स्वातंत्रत वीर सावरकर आदि
 ''नयाल सनातनी''

Monday, December 29, 2014

सनातनी विचार !
व्यक्ति चाहे पूरा गेरुवे रंग में रंग जाये, वैराग्य अपना ले, तांत्रिक कालनेमि की तरह काले कपड़ो के साथ तंत्र-मन्त्र की अनेको अंगूठी पहन ले,चाहे जितना कर्म-कांड करें ,दिन-रात भक्ति में डूबा रहे, तो भी अगर ईर्ष्या, अहंकार- अहंभाव, ममत्व को नहीं छोड़ता तब तक उसे ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती ना ही सत मार्ग पर ले जाने वाले ज्ञानी गुरु के दर्शन होंगे।
                       ''नयाल सनातनी''  
सनातनी विचार !
जब आप एकनिष्ठ होकर किसी सतकर्म को करने लगते है। तो आप में सब कुछ करने की शक्ति का संचार होने लगता है। और जब आप पूर्ण सफल होने ही वाले होते है। तब सबसे पहले इंद्र आदि देवता आपकी परीक्षा हेतु आसुरी शक्तियों की सहायता से आपके राह की रूकावट बन जाते है। आप पर अनेक आरोप -प्रत्यारोपो का दौर चल पड़ता है,आप घबरा कर उस राह को छोड़ देते हो या परिवार और समाज छुडवा देता है। पर सत्य संकल्प का व्यक्ति कभी सत-मार्ग  नहीं छोड़ता भले दुनिया को लगे यह रुक गया वह आखिर तक प्रयत्न नहीं छोड़ता और अंत में विजयी होता है।
                           ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
सनातन धर्म में बड़े उचे खजूर के पेड़ की बजाय उपयोगी तुलसी का छोटा पोधा पूजा जाता है। धनवान की उसके धन रसूक के कारण आदर करो ना करो पर उदार मन वाले का आदर होना ही चाहिए। सूर्य की कद्र अत्यधिक उचाई में होने के कारण नहीं बल्किन उदार मन से नियमित संसार की सेवा में रत रहने के कारण होती है।
                    ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
जब आपका समय बुरा हो,बिपत्ति ने चारो ओर से घेरा हो उस वक्त अपनों और मित्रो से कोई मदद मत मांगों। कही इनकी एक हलकी मुश्कराहट, या एक तंज आपके दुःख को दुगुना ना कर दें। ऐसे वक्त सिर्फ परमात्मा को ही अपना सच्चा मित्र, हितैसी जान प्रार्थना करो। प्रार्थना में बड़ी शक्ति है।
                                 ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
सावधान दुःख-विप्पति किसी पर भी आ सकती है, दुसरो के दुःख-विपत्ति में दया दिखा कर या दुखी मनुष्य का साहस बढ़ा कर आप आने वाले दुःखो से छूट जाओगे। और जो दुखी मनुष्य की अवगणना करता है या उस पर हर्ष मनाता है , वह कभी न कभी स्वयं उस दुःख में जा पड़ता है। कुदरत का नियम है जो बोया वह काटना पड़ेगा।
  ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
   अपने पर विजय प्राप्त करना ही असली विजय है जिसने अपने पर, अपने तन-मन, पर अपने व्योहार पर विजय पा ली समझो उसके लिए संसार पर विजय पाना कठिन नहीं। मन के जीते जीत है मन के हारे हार। आत्म विजेता ही इस संसार से विजय होकर उस लोक की विजय यात्रा पर निकलता है। जहाँ अनेको ब्रह्मांडो का विजयी परमात्मा का निवास है। 
                                  ''नयाल सनातनी''