Monday, January 5, 2015

सनातनी विचार !
पवित्र ऋषि मुनियों के आर्यावर्त में हर तीसरा आदमी हत्यारा ! मांसाहारी जब किसी भी जीव का मांस खाता है, शायद ही सोचता होगा की मेरे कारण मेरे जीभ के चटोरेपन के कारण, मेरे जिन्दा लाशों के कब्रगाह पेट के कारण आज एक जीव की हत्या हुई है। सनातन शास्त्रो के अनुसार प्रतेक जीव को भगवान ने किसी न किसी कारण (उद्देश्य ) से बनाया है। अकारण मनुष्य कोई कार्य कर सकता है ! पर परमात्मा नहीं करता। कहते है प्रतेक आत्मा में परमात्मा का वास है, जब तक जीवित आत्मा में परमात्मा बैठा है, तब तक ही जीव जिन्दा है जिस वक्त परमात्मा निकला उसी समय जीव निष्प्राण हुआ। बकरा-बकरी, मुर्गी- मुर्गा, मच्छली-अण्डे, गाय-बैल, भैंसे,हिरण आदि सबके अंदर एक जीवन था। उनकी हत्या कर मांस परोषने  वाले से अधिक दोषी है उन जीवों के मांस को खाने वाला। क्योकि अगर आप उस नर-पिचास द्वारा मारा गया जीव का मांस आज नहीं खाते तो वह कल और जीव हत्या नहीं करता। उससे पैसे देकर मांस खरीदने के मांग के कारण ही उसने आगे भी हत्यायें जारी रखी है।
सावधान जीव हत्यारा भगवान का प्रिय कभी नहीं हो सकता लाख पूजा-पाठ,भागवत, यज्ञं -अनुष्ठान करा लो। -----
  ''नयाल सनातनी'' ;----सर्वदलीय गौरक्षा मंच परिवार

Friday, January 2, 2015

सनातनी विचार !       !! मम दीक्षा गौ रक्षा !!
भारत में लगभग 2 कऱोड़ सफ़ेद एवं भगुवा वस्त्र धारी साधु-संत और सिर्फ 8 कऱोड देशी गौवंश बचा है !
एक और चौकाने वाला सत्य 1% ही बड़े साधु- संतो के पास जिनकी सम्पति 50 करोड़ से 2 हजार करोड़ तक है के पास ही सिर्फ कुछ गौवंश है बाकि ऋषि परम्परा  का निर्वाह न
हीं कर रहे आखिर क्यों ? 

यह सोचने का विषय है साधू - संतों के लिए भी !
60 लाख पूर्ण सक्षम साधु - संत हर संत के पास लगभग 25, 50 से 2000 एकड़ तक भूमि पर गौमाता के लिए स्थान नहीं। अगर इनमे से प्रतेक साधु- संत 50 -100 गौवंश पालने लगे,पलवाने की गारंटी ले लें तो गृहस्थ और किसान के लिए गौपालन के लिए गायें मिलना मुस्किल हो जाएँगी। सिर्फ गुरु मन्त्र के साथ गौ-सेवा का मन्त्र भी दे दें तो करोडो गौवंश बच जायेगा .

 क्योकि इन 60 लाख साधु- संतो के पास 30 से 80 करोड़ इनके अनुयाई है जो किसी न किसी रूप में खूब दान देते है। इनके अनुयाइयों में देश के प्रधानमंत्री से लेकर एक गावँ का गरीब किसान तक है । इतने साधु- संतो के होते हुए भी भोर होते - होते 1 लाख से अधिक गौ-वंश  रोज कट जायें ?
 यह साधु- संतो के लियें सोचनिय  विषय होना चाहियें। क्योकि अनादिकाल से संत समाज सनातन धर्म का पथ-प्रदर्शक रहा है .द्वापर युग में गुरु सान्दिपिनी जी ने भी अपने शिष्यों को गुरु दीक्षा में ''मम दीक्षा गौ रक्षा'' की दीक्षा दी थी तभी तो श्री कृष्ण और सुदामा वन- वन नंगे पाँव गौ माता के पीछे भागे .
सावधान सतयुग, त्रेता, द्वापर और कल्युग में भी पिछले 1 सौ वर्ष पूर्व तक सभी साधु - संतो, ऋषि - मुनियों ने गौमाता पाली थी और अपने शिष्यों को गौ-दीक्षा दी थी। तब मूल प्रकृति गौमाता पर इतना भारी संकट नहीं था। ''नयाल सनातनी'' संस्थापक अध्यक्ष ;-- ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच''
सनातनी विचार !
राजनीति एवं धर्म शास्त्र के सम्यक ज्ञाता पुष्कर जी बोले .. 
हे भृगु नंदन परशुराम जी ! गायों को भोजन ग्रास देने से महान पुण्य की प्राप्ति होती है। अपने घर में या गौशाला में जितनी गौओंको रख सके रखें, पर अत्यंत सुखपूर्वक ही रखें "; उनमे से किसी को भी भूखी - प्यासी न रखें।
 हे परशुराम ! जो व्यक्ति अपने घर में गौओंको दुखी रखता है उसे नरक की ही प्राप्ति होती है, इसमें कोई संदेह नहीं। 
किसी दुसरे की गाय को भोजन देकर मनुष्य महान पुण्य का भागी होता है। पूरे जाड़ें भर किसी दुसरे की गाय को गौ -ग्रास प्रदान करने वाला व्यक्ति देवताओ के 600 दिव्य वर्षों तक श्रेष्ठ स्वर्ग का उपभोग करता है और जो व्यक्ति भोजन के समय पहले ही यदि 6 मास तक का गौ-ग्रास निकाल कर उन्हें नित्य प्रदान करता है तो वह स्वर्ग - सुख को प्राप्त करता है। 
गायों के हित में लगे हुए मनुष्यों का जो अहित चाहता है वह रौरव-नरक का भागी होता है। गौभक्ति , गौभक्त के राह में बाँधा पहुचने वालो के पहले के सब पुण्य कर्म नष्ट होकर उसकी अनेको पीडिया भी नरक में चली जाती है।
अतः हे भृगु नन्दन !
इस मानव योनि में आकर इस दिव्य देह से पुण्य हो सके तो अत्यंत आनन्द की बात है, पर याद रहे पापो से बचना जरूर चाहिए।
शास्त्र वचन ''नयाल सनातनी'' सर्वदलीय गौरक्षा मंच संस्थापक ....

Tuesday, December 30, 2014

सनातनी विचार !
जो महर्षि मनु की सन्तान मनुष्य ( मानव ) अपनी सारी जिन्दगी ज्ञान प्राप्ति और उसके बाद ज्ञान बाटने में लगा देता है , मूल सनातन धर्म के अनुसार उसकी कभी मृत्यु नहीं होती। वह परलोक गमन के बाद भी किताबो के माध्यम से सदा जीवित बना रहता है। जैसे स्वामी करपात्री जी महाराज,भाई श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार, स्वामी विवेकानंद, स्वातंत्रत वीर सावरकर आदि
 ''नयाल सनातनी''

Monday, December 29, 2014

सनातनी विचार !
व्यक्ति चाहे पूरा गेरुवे रंग में रंग जाये, वैराग्य अपना ले, तांत्रिक कालनेमि की तरह काले कपड़ो के साथ तंत्र-मन्त्र की अनेको अंगूठी पहन ले,चाहे जितना कर्म-कांड करें ,दिन-रात भक्ति में डूबा रहे, तो भी अगर ईर्ष्या, अहंकार- अहंभाव, ममत्व को नहीं छोड़ता तब तक उसे ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती ना ही सत मार्ग पर ले जाने वाले ज्ञानी गुरु के दर्शन होंगे।
                       ''नयाल सनातनी''  
सनातनी विचार !
जब आप एकनिष्ठ होकर किसी सतकर्म को करने लगते है। तो आप में सब कुछ करने की शक्ति का संचार होने लगता है। और जब आप पूर्ण सफल होने ही वाले होते है। तब सबसे पहले इंद्र आदि देवता आपकी परीक्षा हेतु आसुरी शक्तियों की सहायता से आपके राह की रूकावट बन जाते है। आप पर अनेक आरोप -प्रत्यारोपो का दौर चल पड़ता है,आप घबरा कर उस राह को छोड़ देते हो या परिवार और समाज छुडवा देता है। पर सत्य संकल्प का व्यक्ति कभी सत-मार्ग  नहीं छोड़ता भले दुनिया को लगे यह रुक गया वह आखिर तक प्रयत्न नहीं छोड़ता और अंत में विजयी होता है।
                           ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
सनातन धर्म में बड़े उचे खजूर के पेड़ की बजाय उपयोगी तुलसी का छोटा पोधा पूजा जाता है। धनवान की उसके धन रसूक के कारण आदर करो ना करो पर उदार मन वाले का आदर होना ही चाहिए। सूर्य की कद्र अत्यधिक उचाई में होने के कारण नहीं बल्किन उदार मन से नियमित संसार की सेवा में रत रहने के कारण होती है।
                    ''नयाल सनातनी''