Tuesday, January 13, 2015

सनातनी विचार !
जो मनुष्य इन 7 चौपाइयों के अर्थ को समझ गया उसके जीवन के सातों दिन सफल हो गये। इन चौपाइयों में जीवन जीने का रहस्य छुपा हुआ है। पूरा भावर्थ जानने रामचरित मानस में इन सातों चौपाइयों को मनन करते हुए जरूर पड़ें। 
1 - मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहु सुदसरथ अचर बिहारी --
2 - होइहै वही जो राम रचि राखा,, को करे तरफ़ बढ़ाए साखा --
3 - धीरज धरम मित्र अरु नारी, आपद काल परखिये चारी ---
4 - जेहिके जेहि पर सत्य सनेहू, सो तेहि मिलय न कछु सन्देहू ---
5 - जाकी रही भावना जैसी, प्रभु-रघु मूरति देखी तिन तैसी ---
6 - रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई ----
7 - हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता, कहहि सुनहि बहुविधि सब संता ---
सिया राम-सिया राम - जय जय राम
    ''नयाल सनातनी''

Saturday, January 10, 2015

सनातनी विचार !
तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियहि न पान।
कहि 'कवि' पर काज हित, संपति सँचहि सुजान॥
भावर्थ - वृक्ष अपने फल स्वयंग नहीं खाते, नदिया अपना जल खुद नहीं पीती परोकर के लिए ही ये उत्पन्न और लय होते है .
परमात्मा द्वारा उत्पन्न जड़ की अगर यह परोपकार प्रवृति है तो चेतन मानव की क्या होनी चाहिए ?
परोकर व सेवा जीवन के दो परम कर्तव्य है। यदि चेतन ( विवेकशील ) मनुष्य को यह समझ नहीं आया तो समझो पृथ्वी पर जन्म लेना बेकार गया।
                                    ''नयाल सनातनी''
सनातनी विचार !
कल्प के पूर्वार्ध में जब-जब श्रृष्टि का दुबारा आरम्भ करते है परमात्म श्री कृष्ण तो ब्रह्मा, विष्णु, महेश, धर्म,सरस्वती,महालक्ष्मी और प्रकृति (दुर्गा )आदि देवी - देवताओं के अलावा जीव मात्र के कल्याण के लिए अपने ही शरीर से अपने ही समान गुणकारी गौवंश को भी उत्पन्न करते है। !! ब्रह्मवैवर्त पुराण-ब्रह्मखण्ड !! के अनुसार एक कल्प में भगवान श्रीकृष्ण के शरीर के रोमकूपों से नित्य सुस्थिर यौवन वाली गौएँ प्रकट हुई, जिनके रूप-रंग अनेक  प्रकार के थे।  बहुतेरे बलिवर्द  (सांड), सुरभि जाति की गौएँ, नाना प्रकार के सुन्दर- सुन्दर बछड़े और अत्यंत मनोहर, श्याम वर्ण वाली बहुत-सी कामधेनु गायें भी वहां तत्काल प्रकट हो गयीं।  उनमे से एक मनोहर बलीवर्द बैल को जो करोड़ों सिंहों के सामान बलशाली था, श्रीकृष्ण ने शिव को सवारी के लिए दे दिया।
आज सभी आर्यावर्त में पाई जाने वाली देशी गौवंश का सानिंध्य प्राप्त करना भगवान श्रीकृष्ण का अनुग्रह प्राप्त करना ही है। जो मानव एक भी भारतीय गाय या बैल को अपने जीवन काल में अपने घर में पालन-पोषण कर उनकी सेवा करता है, या अन्य मानव जाति से पलवता है, प्रेरणा देता है वह निश्चित ही अपने पितरो के तारणहार और खुद गोलोक धाम जाने का अधिकारी बन जाता है, हाँ संसार को दिखाने या लोगो को ठगने अनेक गौवंश को पाल कर उनको भूखा-प्यासा रखने वाला मनुष्य वेद-पुराणों का महान पण्डित भी है तो रौरव नरको का अधिकारी ही है। याद रहे भगवान से उत्पन्न गौवंश का हक़ मार कर वर्णशंकर गौवंश को पालने वालो या वर्णशंकर जाति को बढ़ावा देने वालो की कोई गति नहीं है। यही सनातन सत्य है।
                                ''नयाल सनातनी'';--- सर्वदलीय गौरक्षा मंच

Friday, January 9, 2015

सनातनी विचार ! सावधान भगवान की ''कथामृत'' बिकाऊ नहीं है -------------
कुछ कथा वाचक भगवान की ''कथामृत'' को भी बोली लगा कर बेच रहे है क्या उनका उद्धार संभव है ? जो अपना उद्धार नहीं कर सकते वे आपका उद्धार कर पाएंगे ? उन  विराट भगवान की कथाओं का प्रचार करने वाले भगवान शिव ने जहर पी कर भी भगवान की लीलाओं का निशुल्क गुणगान किया। माता सति भगवान की कथा का प्रचार-प्रसार हो इसलिए हवन कुण्ड की जलती अग्नि में कूद कर स्वाहा हो गई। काकभुशंडी जी हिमालय के कन्दराओं में रह कर पक्षियों को निशुल्क कथा अमृत पान कराते है।  नारद जी तीनो लोको में भगवान की कथा का निशुल्क प्रचार - प्रसार करते है। महर्षि वेद व्यास जी भगवान की कथाओं को निशुल्क लिखे और संसार के जीवों के कल्याण हो इसलिए अनेक पुराणों की रचना की । सनक, सनन्दन, सनातन, संतनकुमार 5 वर्ष के बालक के रूप  भगवान की कथा का निशुल्क प्रचार-प्रसार करते है। सुकदेव जी जो भागवत कथा के मुख्य प्रचारक कहें गए क्या उन्हों भगवान की कथा करने का कोई शुल्क लिया ? फिर आज के कथा वाचक क्यों अपनी फीस तय करते है ? येसा ना करें भगवान की कथा को बेचने वाला ''रौरव नरकों'' का भागी होता है।  कुछ लोगो ने पहले भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण,राधा जी और सुदामा नाम को खूब बेचे, फिर श्री राम कथा में केवट और निषाद राज को बेचा, शिव पुराण कथा - दुर्गा, देवी भागवत कथा आदि बेचते-बचेते अब ''गौ कथा'' बेचने लगे है। सभी कथावाचकों से करबद्द निवेदन भगवान की पवित्र ''कथामृत'' का सौदा ना करें, पाखंड और ठगी वहां काम नहीं आती जहाँ आखिर में सबको जाना है । कभी-कभी सुदूर पहाड़ी गावं-देहात में जाकर गरीब और निसक्तों को भी कथा सुनाएँ ताकि भुत प्रेत ,टोटा-टमका,धर्म-परिवर्तन वाले अन्धविश्वास से गावों में रहने वाले मुक्त हो सकें। यह कठिन मार्ग है पर साधकों के लिए सुलभ भी है यही मार्ग से ही यह मानव जन्म धन्य होगा और मुक्ति मार्ग परस्त होगा। --- धर्म की जय हो, अधर्म का नास हो, ....
                                   ''नयाल सनातनी''

Thursday, January 8, 2015

Wednesday, January 7, 2015

सनातनी विचार !
 वाह जी वाह एक तरफ रामायण के रचियता महर्षि बाल्मीकि जी की पूजा और धूम
धाम से जन्म दिन मनाता है पूरा सनातन हिन्दू समाज क्योकि पूरा सनातन समाज ऋणी है महर्षि बाल्मीकि के उन्होंने श्री राम का चरित्र संसार में सर्वप्रथम प्रस्तुत किया।  दूसरी तरफ हमारे श्री राम, श्री कृष्ण और उनके स्वामी शिव -दुर्गा आदि मंदिरों में बाल्मीकि समाज के लोग पूजापाठ नहीं कर सकते। यहाँ तक की भारत के एक बड़े भू-भाग के मुख्य मंत्री बाल्मीकि होने के कारण मंदिर में प्रवेश पा तो जाते है, पर बाद में मंदिर का शुद्दिकरण किया जाता है।
जो परमब्रह्म परमात्मा जीव मात्र के हर ह्रदय की धड़कन है वह उसके बन्दों के पूजा -पाठ से या छूने से अपवित्र कैसे हो सकता है ? ऐसे में अगर कुछ लोग अन्य मत में जाते है, या अन्य तथाकथित धर्म अपनाते है तो फिर घर वापसी ! क्या वापस आने के बाद उनके साथ अपनों सा व्योहार होगा ? कृपया सुनिश्चित करके ही घर वापसी की जाय क्योकि कल जब इनकी बेटा - बेटीयाँ अविवाहित रह जायेंगे तो एक नई और बड़ी समस्या इनके साथ आएगी इस समस्या के दोषी कोन होगा सुनिश्चित होना चाहिए  !
                        ''नयाल सनातनी''

Tuesday, January 6, 2015

सनातनी विचार ! जैसी हरि इच्छा !
उस ब्रहम का कोन अपमान कर सकता है जिसने श्री राम और श्री कृष्ण को भी अपना प्रतिनिधि बना कर मृत्य लोक के मानवों को सत मार्ग बताया ? और सनातन धर्म के अहित में लगे दुष्टों का समय - समय पर संघाह करवाया- किया। आज तक अनेको बार राम जन्म हुआ है, अनेक बार कृष्ण का अवतार हुआ है ,प्रतेक कल्प में राम-कृष्ण का अवतार होता ही है। ये श्री राम- श्री कृष्ण भी एक पद है उस परम ब्रहम परमात्मा के बनाये हुए ये अपना रोल निभाने आते-जाते रहते है समयानुकूल । वह मूल ब्रहम कोन है ? वही जाना जिसको जनाने वाले भी वही है जो कभी प्रदर्शित नहीं हुआ। 
आमिर की p/k हो या परेश रावल की omg और ऐसे लाखों फिल्म भी मूल सनातन धर्म को, मूल सनातन ब्रहम को कोई हानि नहीं पंहुचा सकते। क्योकि अभिनाशी सनातन धर्म और अभिनाशी मूल परम ब्रहम परमात्मा का अपमान हो ही नहीं सकता एक नश्वर जीव से, हाँ नकली धर्म-पाखंड-धर्म के ठेकेदारों  का अपमान जरूर हो सकता है।
इन फिल्मो को विरोध कर हम इनका प्रचार ही कर रहे है। आज इन फिल्मों का इतना प्रचार हो गया की साधू-संत भी अब इन फिल्मों को देखने सनेमा घरों में दिखने लगे है। जो ये चाहते भी है इनका व्यापार खूब फल - फूल रहा है। 

                                    ''नयाल सनातनी''