Tuesday, January 6, 2015

सनातनी विचार ! जैसी हरि इच्छा !
उस ब्रहम का कोन अपमान कर सकता है जिसने श्री राम और श्री कृष्ण को भी अपना प्रतिनिधि बना कर मृत्य लोक के मानवों को सत मार्ग बताया ? और सनातन धर्म के अहित में लगे दुष्टों का समय - समय पर संघाह करवाया- किया। आज तक अनेको बार राम जन्म हुआ है, अनेक बार कृष्ण का अवतार हुआ है ,प्रतेक कल्प में राम-कृष्ण का अवतार होता ही है। ये श्री राम- श्री कृष्ण भी एक पद है उस परम ब्रहम परमात्मा के बनाये हुए ये अपना रोल निभाने आते-जाते रहते है समयानुकूल । वह मूल ब्रहम कोन है ? वही जाना जिसको जनाने वाले भी वही है जो कभी प्रदर्शित नहीं हुआ। 
आमिर की p/k हो या परेश रावल की omg और ऐसे लाखों फिल्म भी मूल सनातन धर्म को, मूल सनातन ब्रहम को कोई हानि नहीं पंहुचा सकते। क्योकि अभिनाशी सनातन धर्म और अभिनाशी मूल परम ब्रहम परमात्मा का अपमान हो ही नहीं सकता एक नश्वर जीव से, हाँ नकली धर्म-पाखंड-धर्म के ठेकेदारों  का अपमान जरूर हो सकता है।
इन फिल्मो को विरोध कर हम इनका प्रचार ही कर रहे है। आज इन फिल्मों का इतना प्रचार हो गया की साधू-संत भी अब इन फिल्मों को देखने सनेमा घरों में दिखने लगे है। जो ये चाहते भी है इनका व्यापार खूब फल - फूल रहा है। 

                                    ''नयाल सनातनी''

No comments:

Post a Comment