Monday, March 2, 2015

मूल सनातन धर्म की सनातन काल से चली आ रही एक रस ( होली के रंग में ऐसे रंगो की बड़ा-छोटा, ऊचा -नीचे, अपना पराया सब समान ) होने की परम्परा ''होली''  की सभी देशवासियों को ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच''  श्री गिरधर गोपाल गौशाला समिति की ओर से अनन्त-अनन्त शुभ कमाना पहुचे।
                                                         
   सावधान !
        कही दिखावे वाले प्यार की होली, कही नफरत की होली। कही साजिस की होली,कही सियासित की होली। 
                                          सनातनियों को तो चाहियें प्यारों एकता और गौ-सेवा के रंगों में मालामाल होली ,
                                                                                                   ''नयाल सनातनी''  

Sunday, March 1, 2015

सनातनी विचार !
एक समय की बात है एक महा शमशान में एक ''चाण्डालिनी'' एक मुर्दे को जलाने का अपना नित्य कर्म कर रही थी। उसी समय उस ओर से एक साधू -महात्मा निकले उन्हें यह देखा बड़ा अचरज हुआ कि वह ''चाण्डालनी'' शमशान की जलती अग्नि से ही लकड़ियाँ निकाल पास में ही बने एक चूल्हा जला दी उस चूल्हे पर उस चाण्डालनी ने अपने भोजन हेतु कुत्ते की खोपड़ी में कव्वे का माँस पकाने को रख दिया और उसको ऊपर से शमशान के ही एक पत्थर से ढक दिया। महात्मा से यह द्रश्य देख रहा न गया पूछ बैठे !  ऐ  ''चाण्डालनी'' तू इतना निकृष्ठ-नीच कर्म कर ही रही है कुत्ते की खोपड़ी में कव्वे का मांस पका रही है वह भी शमशान भूमि में शमशान की अग्नि से उसके बाद भी इस मांस को ढका क्यों है ?
चाण्डालनी बोली ! साधू बाबा कही किसी गौचर भूमि को कब्ज़ा करने वाले नीच की नजर इस मांस पर पड़ कर यह मांस अपवित्र ना हो जाय इसलिए यह कव्वे का मांस ढका हुआ है। दुनिया में सबसे नीच कर्म है गौवंश का हक़ खाना और गौचर भूमि में कब्ज़ा करना जो आजकल बहुत सारे उच्च पदों में बैठे लोग ही कर रहे है धिक्कार ।           ''नयाल सनातनी'' 

Saturday, February 28, 2015

सनातनी विचार ! करो आत्मचिंतन ।
अपने कर्म और अपने को सबकुछ मान लेना ! अहंकार रूपी कल्युग के इस महाभूत से कही आप भी तो परेशान नहीं ?
अहंकार से बचने के लिए आत्मचिंतन जरूरी है। हमेशा हमें यह सोचना चाहिए की जो वस्तु हमारे पास है वह क्षणभंगुर है। यह भी सत्य है कि मूल्य, अच्छाइयां, धन, दौलत और ज्ञान सब उस परम सत्य परमात्मा की ही देन है। फिर अभिमान करने का कोई मतलब नहीं है।
                           ''नयाल सनातनी''

Wednesday, February 25, 2015

सनातनी विचार !
हमारी मर्जी से हम एक पल भी नहीं जी सकते। पर परमात्मा कृष्ण एवं उसकी प्यारी गौ की कृपा हो जाय तो निरोगी काया के साथ-साथ मोक्ष भी सुलभ है।
 वह कोन है ? वह है कृष्ण , गौमाता और गौमाता का अमृत-मयी पञ्च गव्य।
                         ''नयाल सनातनी''

Monday, February 23, 2015

सर्वदलीय गौरक्षा मंच की प्रेस विज्ञप्ति बताया गया है की ''माँ नन्द एवं नैना देवी'' के पुण्य भूमि नैनीताल जिल्ले के हल्द्वानी में मंच की ओर से आदर्श गौ-निवास ''श्री गिरधर गोपाल गौशाला'' रजिस्टर्ड का निर्माण कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। जल्द ही उत्तरखंड के मुख्य मंत्री जी से इस गौ-निवास के उद्घाटन की कोशिस जारी है। गौशाला में वर्तमान में तीन सेड बन चुके है, जिनके लगभग 100 गौवंश के लिए पर्याप्त स्थान है। साथ ही सहयोग से आगे 45 x 30 का  पक्का गौ-निवास भी बनाने का विचार है जिसमे पहले माले पर 16 संस्कार केंद्र एवं गौ आधारित प्रसिक्षण केंद्र स्थापना की योजना है । साथ ही कुट्टी- हरा -सुखा चारे हेतु एक बड़े कमरे का निर्माण भी पूर्ण हो चूका है।  गौशाला में एक सुन्दर रेम्प बना कर उच्च स्थान में श्री गिरधर गोपाल भगवान का पहाड़ की आकार का सुन्दर मंदिर निर्माण चल रहा है, जो गौशाला के साथ-साथ गौभक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। गौशाला समिति के अनुसार गौशाला में पहाड़ की देशी गौवंश को संग्रक्षित करने के आलावा यहाँ पर देश भर की 28 प्रजाति की देशी गौवंश की ब्रिड को संग्रक्षित करने पर भी विचार किया जा रहा है। इस आदर्श गौशाला के प्रारम्भ के बाद जल्द ही ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच'' पुरे उत्तराखण्ड के हर जिल्ले में एक आदर्श गौ-निवास की स्थापना की योजना पर भी कार्य कर रही है ताकि आवारा और ग्राम वासियों के लिए बेकार गौवंश को संगरक्षण दिया जा सके। पुरे देश में गौवंश पर हो रहे अत्याचार की तरह यहाँ पहाड़ में भी गौवंश को गावं से निकाल कर जंगलों में छोड़ दिया जा रहा है। यह छोड़ा हुआ गौवंश या तो बाघ शेर का निवाला बनाता है,या कसाई इन्हें उठा ले जाते है। कुछ घटनाएँ तो येसी सुनने में आई खेतो का नुकसान होता देख ग्राम वासी गौवंश को जंगल में किसी पेड़ पर कस कर बाध कर आ जाते है जिससे गौवंश भूख प्यास से अपने प्राण त्याग देते है। इस सब परिस्तिथियों को देख कर ही मंच ने अब पहाड़ में गौ सेवा का कार्य सुरु किया है क्योकि शहर में सेवा और सहयोगी बहुत हो जाते है पर गावँ में सहयोग ही महान पुण्य का कार्य है।
भूमि अधिग्रहण --- सनातनी विचार !
   सिर्फ किसानों की भूमि अधिग्रहण के खिलाफ ही नहीं ''अन्ना हजारे जी'' को भूमि एवं किसानों की मूल गाय की हत्या के खिलाफ भी आवाज उठानी चाहिए तभी सार्थक पहल मानी जाएगी। बर्ना किसान एवं जमीन की माँ + बाप ''गाय और बैलों'' की हत्या से किसान एवं भूमि दोनों को आगे जाकर आत्महत्या जैसे हालातों से फिर भी गुजना ही होगा।
                         ''नयाल सनातनी''

Friday, February 20, 2015

सनातनी विचार !
सिर्फ जय श्री राम बोल देने से कोई भी मनुष्य प्रमाणित राम भक्त नहीं हो जाता ! समय पड़ने पर हनुमान जी की तरह राम भक्ति का परिचय भी देना होगा। श्री राम, श्री कृष्ण ने जो जगत कल्याण के कार्य किये है उस राह पर चलना भी होगा। वैसे ही सिर्फ फेसबुक, वाटसफ,
''सोसियल मिडिया'' पर जय गौमाता की कहने से गाय का पेट नहीं भरता ना ही कसाई आप की जय गौ-माता बोलने से गौ-माताओं के गले पर से छुरी हटायेगा। अब समय आ गया है, अब  ''सोसियल मिडिया'' से बाहर निकल कर सार्वजनिक गौशालायें  बनायें गौ-माता के प्राण बचायें . या जो कृष्ण के भक्त गौ-प्रेमी गौशाला निर्माण कर रहे है उनकी यथा शक्ति सहयोग करें। जब आज का मानव अपने लिए 50 लाख,एक करोड़ का मकान बना सकता है तो उसका 100वा हिस्सा तो गौसेवा में लगा ही सकता है।
सोचो आपकी सोच से यह जमाना बदल सकता है। गौवंश बच सकता है। धरती से पाप कुछ कम हो सकता है। ---
''नयाल सनातनी''