Friday, February 20, 2015

सनातनी विचार !
सिर्फ जय श्री राम बोल देने से कोई भी मनुष्य प्रमाणित राम भक्त नहीं हो जाता ! समय पड़ने पर हनुमान जी की तरह राम भक्ति का परिचय भी देना होगा। श्री राम, श्री कृष्ण ने जो जगत कल्याण के कार्य किये है उस राह पर चलना भी होगा। वैसे ही सिर्फ फेसबुक, वाटसफ,
''सोसियल मिडिया'' पर जय गौमाता की कहने से गाय का पेट नहीं भरता ना ही कसाई आप की जय गौ-माता बोलने से गौ-माताओं के गले पर से छुरी हटायेगा। अब समय आ गया है, अब  ''सोसियल मिडिया'' से बाहर निकल कर सार्वजनिक गौशालायें  बनायें गौ-माता के प्राण बचायें . या जो कृष्ण के भक्त गौ-प्रेमी गौशाला निर्माण कर रहे है उनकी यथा शक्ति सहयोग करें। जब आज का मानव अपने लिए 50 लाख,एक करोड़ का मकान बना सकता है तो उसका 100वा हिस्सा तो गौसेवा में लगा ही सकता है।
सोचो आपकी सोच से यह जमाना बदल सकता है। गौवंश बच सकता है। धरती से पाप कुछ कम हो सकता है। ---
''नयाल सनातनी''

No comments:

Post a Comment