Monday, February 23, 2015

सर्वदलीय गौरक्षा मंच की प्रेस विज्ञप्ति बताया गया है की ''माँ नन्द एवं नैना देवी'' के पुण्य भूमि नैनीताल जिल्ले के हल्द्वानी में मंच की ओर से आदर्श गौ-निवास ''श्री गिरधर गोपाल गौशाला'' रजिस्टर्ड का निर्माण कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। जल्द ही उत्तरखंड के मुख्य मंत्री जी से इस गौ-निवास के उद्घाटन की कोशिस जारी है। गौशाला में वर्तमान में तीन सेड बन चुके है, जिनके लगभग 100 गौवंश के लिए पर्याप्त स्थान है। साथ ही सहयोग से आगे 45 x 30 का  पक्का गौ-निवास भी बनाने का विचार है जिसमे पहले माले पर 16 संस्कार केंद्र एवं गौ आधारित प्रसिक्षण केंद्र स्थापना की योजना है । साथ ही कुट्टी- हरा -सुखा चारे हेतु एक बड़े कमरे का निर्माण भी पूर्ण हो चूका है।  गौशाला में एक सुन्दर रेम्प बना कर उच्च स्थान में श्री गिरधर गोपाल भगवान का पहाड़ की आकार का सुन्दर मंदिर निर्माण चल रहा है, जो गौशाला के साथ-साथ गौभक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। गौशाला समिति के अनुसार गौशाला में पहाड़ की देशी गौवंश को संग्रक्षित करने के आलावा यहाँ पर देश भर की 28 प्रजाति की देशी गौवंश की ब्रिड को संग्रक्षित करने पर भी विचार किया जा रहा है। इस आदर्श गौशाला के प्रारम्भ के बाद जल्द ही ''सर्वदलीय गौरक्षा मंच'' पुरे उत्तराखण्ड के हर जिल्ले में एक आदर्श गौ-निवास की स्थापना की योजना पर भी कार्य कर रही है ताकि आवारा और ग्राम वासियों के लिए बेकार गौवंश को संगरक्षण दिया जा सके। पुरे देश में गौवंश पर हो रहे अत्याचार की तरह यहाँ पहाड़ में भी गौवंश को गावं से निकाल कर जंगलों में छोड़ दिया जा रहा है। यह छोड़ा हुआ गौवंश या तो बाघ शेर का निवाला बनाता है,या कसाई इन्हें उठा ले जाते है। कुछ घटनाएँ तो येसी सुनने में आई खेतो का नुकसान होता देख ग्राम वासी गौवंश को जंगल में किसी पेड़ पर कस कर बाध कर आ जाते है जिससे गौवंश भूख प्यास से अपने प्राण त्याग देते है। इस सब परिस्तिथियों को देख कर ही मंच ने अब पहाड़ में गौ सेवा का कार्य सुरु किया है क्योकि शहर में सेवा और सहयोगी बहुत हो जाते है पर गावँ में सहयोग ही महान पुण्य का कार्य है।

No comments:

Post a Comment