Friday, October 21, 2016

भारतीय आदर्श संत समाज के नाम एक पत्र ! समस्त संत समाज को दास का कोटि-कोटि नमन । दास स्वामी करपात्री जी महाराज का अनुयायी है । और अयोध्या राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष गुरुदेव स्वामी नृत्य गोपाल दास जी महाराज का शिष्य है । साथ में "सर्वदलीय गौरक्षा मंच" हैदराबाद से पंजीकृत संस्था का वर्तमान में अध्यक्ष हूँ । और पिछले 17 वर्षों से स्वामी करपात्री जी महाराज के गौरक्षा आंदोलन से जुड़ा हुआ हूँ । संत भगवान हम अपने गौ भक्त साथियों के साथ स्वामी करपात्री जी महाराज एवं देश के 10 लाख साधु-संतों और गौभक्तों के ऐतिहासिक 1966 के गौरक्षा आंदोलन की 50वी वर्षगाठ पर 1 से 8 नवम्बर 2016 तक जन्तर - मंतर दिल्ली में 9 सूत्रीय मांगों के साथ केंद्र सरकार एवं समस्त पक्ष-विपक्ष के सांसदों से सत्याग्रह ( सत्य का आग्रह * गाय ही परम सत्य है ) करने जा रहे हैं । हमने पिछले वर्ष भी ऐसा ही 21 दिवासित सत्याग्रह 1 से 21 दिसंबर तक जन्तर-मन्तर पर किया था । जिसके परिणाम स्वरुप शिव सेना के माननीय सांसद श्री चंद्र कान्त खैरे जी ने संसद में यह संपूर्ण गौ रक्षा का यक्ष प्रश्न उठाया था । जिसे सभी मिडिया घरानों ने खुल कर छापा । उसी का नतीजा था कि तब से राष्ट्रिय चैनल आज तक,ज़ी न्यूज़, सुदर्शन चैनल आदि अनेक और लगभग सारे मिडिया घराने गाय पर पिछले एक साल में टीवी के माध्यम से एक बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिए है । और गाय की उपयोगिता को जग जाहिर किये । माननीय सांसद खैरे जी के साथ-साथ उन सभी चैनलो को भी हम धन्यबाद देते है । इस वर्ष हमने सभी पक्ष -विपक्ष के सांसदों को भी निवेदन पत्र देते हुए अभी तक 240 सांसदों तक अपनी बात पहुचाई है । और बाकी के सांसदों को हम 1 से 8 नवम्बर तक होने वाले सत्याग्रह में पत्र लिख कर भेज रहे है । कई सांसदों मंत्रियों से हम मिले भी है जिनका कहना है इस बार शीतकालीन सत्र में वे इसपर जरूर संसद में चर्चा कराएँगे । अब आगे के आंदोलन हेतु आप सभी संतों के पवित्र आशीर्वाद का दास आकांक्षी है । अगर संभव हो तो एक दिन 7 नवम्बर ऐतिहासिक गौरक्षा आंदोलन की 50वीं वर्षगाठ पर दिल्ली आने की कृपा करें ! अगर किसी कारण वस दिल्ली आना संभव नहीं हो पाए तो आप इस आंदोलन में अपने समर्थन देते हुए अपने व्यान को स्थानीय मिडिया में जरूर देने की कृपा करें । क्योकि जब गौरक्षा हेतु शहीद हुए संतों की 100 वी पूण्य तिथि आएगी आप और हम होंगे की नहीं यह राम जी को ही पता होगा ! इसलिए यह मत्वपूर्ण दिन न भूले ।। हमने सरकार एवं सभी सांसदों से जो मुख्य 9 मांग रखी है वे नीचे बैनर में प्रदर्शित है । अगर अज्ञान वस कोई मत्वपूर्ण मांग रह गई हो तो आप संत इस दास को आदेशित करें । उसे भी शामिल किया जा सकता है । किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी हेतु आप दास को कभी भी फोन कर सकते है । "नयाल सनातनी" - 9849702915 जय गौ माता-जय गोपाल, जय नंदीश्वर-जय महाकाल ।

No comments:

Post a Comment