सनातनी विचार !
जहाँ आपसी प्रेम है वही स्वर्ग है !
मनुष्यों के व्यवहार में क्रुद्ध होकर देवताओं ने दुर्भिक्ष को भेजा। दुर्भिक्ष धरती में आकर एक स्थान पर छुपकर देखने लगा यहाँ के लोग आखिर किस तरह खराब हैं। तभी वहाँ एक परिवार आकर रुका। खाने के लिये उन्होंने रोटियाँ निकाली। रोटी एक ही थी। पत्नी ने रोटी पति को देते हुए कहा-आप खा लीजिए मुझे तो भूख नहीं है। पति ने पुत्री को देते हुए कहा-बेटी तू खा ले मैंने तो पानी पीकर पेट भर लिया। तभी वहाँ एक अपंग दिखाई दिया लड़की ने रोटी उसे देते हुए कहा-भाई तुम बहुत भूखे दिखाई देते हो लो रोटी खा लो। दुर्भिक्ष यह देखकर चुपचाप लौटकर देवताओं के पास जाकर बोला आप लोगों ने मुझे भूल से स्वर्ग भेज दिया था। देवता कहने जा रहे थे कि वही मृत्युलोक है पर तभी विधाता बोल पड़े-सचमुच तात ! जहाँ लोग प्रेम पूर्वक रहें स्वर्ग वहीं रहता है।
''नयाल सनातनी''

No comments:
Post a Comment